शूरा खान ने साझा की नए साल की झलकियां, बेटी सिपारा के साथ किया 2026 का स्वागत; शेयर की अरबाज की अनदेखी तस्वीर
Sshura Khan Welcome 2026: आज शूरा खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं हैं। लेकिन सभी की निगाहें बेटी सिपारा खान की तस्वीर पर जाकर रुक गई।
विस्तार
अरबाज खान और शूरा खान ने 2025 अक्तूबर में बेटी सिपारा खान का स्वागत किया था। बेटी सिपारा के जन्म के बाद से ही शूरा सोशल मीडिया पर उनकी क्यूट तस्वीरें शेयर करती आई हैं। आज शूरा ने नए साल के स्वागत में कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
शूरा का पोस्ट
शूरा ने आज अपनी अरबाज खान और बेटी सिपारा खान की बेहद ही सुंदर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर अरबाज खान की है, जिसमें उनके कंधे पर एक टैटू दिखाई दे रहा है, जो उर्दू भाषा में लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर दुबई की है। इस तस्वीर में दो लोगों के पैर दिखाई दे रहे हैं और पीछे बुर्ज खलीफा दिखाई दे रहा है। तीसरी तस्वीर शूरा और अरबाज की है। दोनों इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। चौथी तस्वीर सबसे खास है क्योंकि यह तस्वीर शूरा और अरबाज की बेटी सिपारा खान की है। इस तस्वीर में सिपारा का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके नन्हें हाथ जरूर फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस तस्वीर में सिपारा का हाथ दो लोगों के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जाहिर सी बात है कि ये दोनों अरबाज और शूरा ही हो सकते हैं।
शूरा ने किया नए साल का स्वागत
शूरा खान ने इंस्टाग्राम पर बेटी सिपारा खान और अरबाज खान की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ''तुम' से 'हम' तक और फिर 'हम' तक।' इसके साथ ही शूरा ने आगे लिखा, 'यह हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा यात्रा रहेगी।' इसके साथ ही शूरा ने अपने फैंस को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' को सुनकर लोगों ने दिए रिएक्शन, बोले- 'सोनू निगम की आवाज दिल को छू गई'
अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की। शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। इस जोड़े ने अक्तूबर 2025 में बेटी सिपारा खान का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: 'इक्कीस' के सामने धुआंधार साबित हो रही 'धुरंधर', जानें रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन