फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli reveals plans about hollywood films

'बाहुबली' के बाद हॉलीवुड फिल्में बनाने पर भी बोले निर्देशक राजामौली

Wed, 04 May 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli reveals plans about hollywood films
बाहुबली जैसी महा सफल फिल्म बनाने वाले दक्षिण के निर्देशक एसएस राजामौली जल्द ही बाहुबली का दूसरा भाग लेकर आने वाले हैं। सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अब राजामौली के क्या प्लान हैं। लोगों को उम्मीद भी है कि राजामौली जल्द कोई बॉलीवुड फिल्म भी बना सकते हैं।
विज्ञापन


बाहुबली में इस्तेमाल किए गए स्पेशल इफेक्ट इतने जइसी साल 63वें नेशनल अवार्ड में बाहूबली के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए पुरुस्कार जीतने वाले राजामौली ने बाहर की फिल्में बनाने के अपने इरादों का खुलासा किया है। ये भी बताया कि अगली फिल्म किस पर बना सकते हैं।
विज्ञापन

भारत के राजाओं पर बनाना चाहते हैं फिल्म

SS Rajamouli reveals plans about hollywood films
राजामौली से जब पूछा गया कि क्या बाहुबली की सफलता के बाद वे हॉलीवुड फिल्मों की तरफ रपुख करेंगे तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने बताया,''मैं बचपन में उन कहानियों से बहुत प्रभावित होता था जो मेरी दादी मुझे सुनाती थीं। भारत के इतिहास और उसकी भव्यता की कहानियां। तब मैं नहीं जानता था कि मैं निर्देशक बनूंगा लेकिन वो कहानियां लंबे वक्त तक मेरे साथ रहीं। फिलहाल मेरे पास लोगों के लिए बाहुबली 2 है।''

उन्होंने ये भी बताया कि वे अगली फिल्म कौन सी बनाना चाहते हैं। राजामौली का कहना था,''मैं भारत के राजाओं की कहानियां बताना चाहूंगा। अशोका, अकबर, महाराण प्रताप जैसे कितने महान राजा हैं। उनकी कहानियां कितनी प्रेरणादायक हैं।''

यानी इतना तो साफ है कि राजामौली की अंग्रेजी फिल्में बनाने में बिलकुल दिलचस्पी नहीं है। देखते हैं, बाहूबली 2 के बाद कौन सी भव्य कहानी वे पेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed