फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ss Rajamouli Announces New Movie Made In India On Father Of Indian Cinema Know All Details

S S Rajamouli: एक और ऑस्कर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं राजामौली! भारतीय सिनेमा की बायोपिक से करेंगे धमाल

Tue, 19 Sep 2023 11:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 19 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

भारत के शानदार डायरेक्टर्स में शुमार एसएस राजामौली ने नई फिल्म की घोषणा की है। बाहुबली और आरआरआर की जबरदस्त सफलता के बाद राजामौली ने एक नई फिल्म की घोषणा की है।

विज्ञापन
Ss Rajamouli Announces New Movie Made In India On Father Of Indian Cinema Know All Details
एसएस राजामौली - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने विदेश की धरती पर इतिहास रच दिया है। राजामौली ने न सिर्फ देश का गौरव बढ़ाया है बल्कि पूरे हिंदुस्तान के लिए एक लकीर खींच दी है। ऑस्कर में RRR के 'नाटू नाटू' ने पहली बार बेस्ट गाने के लिए भारत की तरफ से अवॉर्ड हासिल किया और ये एक इतिहास कायम हो गया।
विज्ञापन

वहीं इसी क्रम में भारत के शानदार डायरेक्टर्स में शुमार एसएस राजामौली ने नई फिल्म की घोषणा की है। बाहुबली और आरआरआर की जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने बुधावर को नई फिल्म का टाइटल और बाकी डिटेल्स शेयर की। इसके साथ ही एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ss Rajamouli Announces New Movie Made In India On Father Of Indian Cinema Know All Details
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली ने 'मेड इन इंडिया' की अनाउंसमेंट टीजर करते हुए ट्विटर (X) पर लिखा, 'जब मैंने पहली बार कहानी सुनी, तो इसने मुझे इमोशनली प्रभावित कर दिया, जितना किसी और चीज ने नहीं किया। एक बायोपिक बनाना अपने आप में मुश्किल काम है, लेकिन भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में कल्पना करना और भी ज्यादा चैलेंजिंग है। मेरी टीम इसके लिए तैयार है और कमर कस चुकी है। बेहद गर्व के साथ 'मेड इन इंडिया' प्रेजेंट कर रहा हूं'। बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता कर रहे हैं। वहीं, 'मेड इन इंडिया' का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ करेंगे।

 
 
विज्ञापन

वहीं, एसएस राजामौली कुछ महीने पहले तक RRR को लेकर चर्चा में रहे थे। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में डंका बजवाया। 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स में उनकी फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने से ऑस्कर जीता था। अब वह 'मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसे वरुण गुप्ता और एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'मेड इन इंडिया' को मराठी, तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लोकी सीजन 2 की प्रीमियर तारीख बदली, जानें अब कब देखने को मिलेगी मार्वल की यह वेब सीरीज?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed