फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Srikanth Bolla Biopic Jyothika and Alaya F will be a part of Rajkummar Rao starrer film

Srikanth Bolla: श्रीकांत की बायोपिक में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री, राजकुमार के साथ दिखेंगी अलाया और ज्योतिका

Fri, 18 Nov 2022 05:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 18 Nov 2022 05:09 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार 'श्रीकांत बोल्ला' में दो नए अभिनेत्रियों की एंट्री होने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ और ज्योतिका को कास्ट कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Srikanth Bolla Biopic Jyothika and Alaya F will be a part of Rajkummar Rao starrer film
अलाया एफ, राजकुमार राव, ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता की एक और फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजकुमार राव उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, तो अब फिल्म की फीमेल लीड को लेकर खबर सामने आई है। श्रीकांत बोल्ला एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी। 

विज्ञापन

दरअसल, मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार अस्थायी रूप से 'श्रीकांत बोल्ला' टाइटल वाली इस फिल्म में दो नए अभिनेत्रियों की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलाया एफ और ज्योतिका इस बायोपिक में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों अभिनेत्रियों को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन 'सांड की आंख' फेम तुषार हीरानंदानी करेंगे। सुमित पुरोहित और जगदीप सिंधु ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है।

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहेंगे ऋतिक रोशन? नए आशियाने पर खर्च कर डाले 100 करोड़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला बोलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए में अध्ययन करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र थे। राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जान्हवी कपूर के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। वहीं, ज्योतिका साउथ सुपरस्टार हैं और अलाया एफ कार्तिक आर्यन के साथ 'फ्रेडी' में नजर आएंगी। 

Vadh: बुजुर्गों की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, क्या ‘मनोहर कहानियां’ पढ़ने के बाद होगा ‘वध’!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed