{"_id":"596ec0f74f1c1b6a348b4730","slug":"sridevi-to-work-with-baahubali-director-ss-rajamouli-in-his-next-also-stars-mohanlal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' निर्देशक राजामौली की इस फिल्म में नजर आएंगी श्रीदेवी !","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' निर्देशक राजामौली की इस फिल्म में नजर आएंगी श्रीदेवी !
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 19 Jul 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाहुबली 2' के निर्देशक एस एस राजामौली की बड़ी तमन्ना थी कि वो फिल्म में शिवगामी के किरदार के लिए श्रीदेवी को लें, लेकिन श्रीदेवी के बड़ी रकम मांगे जाने की वजह से राजामौली को अपना वो सपना बीच में ही छोड़ना पड़ा, लेकिन अब जल्द ही राजामौली श्रीदेवी के साथ अपनी आने वाली एक फिल्म में काम करेंगे।
खबर है कि एस एस राजामौली एक बड़े लेवल की फिल्म बनाने जा रहे हैं, लेकिन ये फिल्म 'बाहुबली' के जॉनर की नहीं होगी।
कहा जा रहा है कि ये फिल्म आज के दौर के असल संघर्ष पर आधारित होगी जिसमें श्रीदेवी के अपोजिट साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल नजर आएंगे।
ये पहली बार है जब किसी फिल्म में श्रीदेवी और मोहनलाल की जोड़ी साथ नजर आएगी। हालांकि अभी तक इस बारे में श्रीदेवी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
कहा जा रहा है कि राजामौली ने जिस तरह से श्रीदेवी के फिल्म छोड़ने को लेकर पब्लिक में काफी कुछ कहा, उससे श्रीदेवी थोड़ी खफा हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि श्रीदेवी राजामौली के साथ काम करने को तैयार होती हैं या नहीं। वैसे 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद हो सकता है श्रीदेवी ये फिल्म साइन भी कर लें।