'बाहुबली 2' ने भारत में पूरे किए 50 दिन, अब चीन में रिलीज को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म विश्लेषक रमेश बाला के अनुसार 'बाहुबली 2' को चीन में 4,000 स्क्रीन्स मिले हैं। आमिर की 'दंगल' के मुकाबले फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली हैं। इसका कारण फिल्म के पहले पार्ट का निराशजनक प्रदर्शन भी हो सकता है।
चीन के अलावा फिल्म जापान, कोरिया और ताईवान में रिलीज होगी। 'बाहुबली' के मेकर्स चाहते हैं कि इसे भी 'दंगल' जैसा ही रिस्पॉन्स मिले इसलिए उन्हें चीनी वितरक कंपनी ई-स्टार से हाथ मिलाया है। ई-स्टार ही चीन में 'दंगल' की डिस्ट्रीब्यूटर है। अगर 'बाहुबली 2' भी चीन में 'दंगल' जितना ही बिजनेस कर लेती है तो ये आसानी से आमिर की फिल्म को पीछे छोड़ देगी।
#Baahubali2 will release in #China in Sep'17 in 4,000 Screens.. BO Target: ¥300M ($44.1 Million).. Stars will go to #China for Promotions..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 16, 2017
'बाहुबली 2' को चीन में रिलीज होने में भले ही अभी टाइम हो लेकिन फिल्म ने भारत में झंडे गाड़ दिए है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन होने आए हैं और ये अभी भी 1050 थियेटरों में दिखाई जा रही है। 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी के फैंस #50DaysForLegendaryBaahubali2 हैशटैग के साथ अपनी खुशी साझा कर रहे हैं।
A BIG THANK YOU TO ONE & ALL... Celebrating 50 days in 1050 centres across India. 🙏🏻
— Baahubali (@BaahubaliMovie) June 16, 2017
HEYSSAAA RUDRASSAAA.. ✊🏻#50DaysForLegendaryBaahubali2 pic.twitter.com/SMH1LuW6dA
Official: #Baahubali2 celebrates 50 Days in 1,050 Centers across #India.. A New Record! Congrats Team 👍#50DaysForLegendaryBaahubali2 pic.twitter.com/YtF7EpsldY
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 16, 2017