{"_id":"5964854a4f1c1b5a478b4760","slug":"sridevi-would-love-to-see-alia-bhatt-to-star-in-chalbaaz-remake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘चालबाज’ के सीक्वल के लिए श्रीदेवी चुलबुली आलिया को मानती हैं परफेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘चालबाज’ के सीक्वल के लिए श्रीदेवी चुलबुली आलिया को मानती हैं परफेक्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर ‘मॉम’ फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद श्रीदेवी की अगली फिल्म कौन सी होगी इसकी सुगबुगाहट जोरों पर है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘मॉम’ श्रीदेवी चाहती हैं कि अगर ‘चालबाज’ फिल्म का रीमेक बने तो उनका किरदार कोई और नहीं बल्कि चुलबुली आलिया ही निभाएं।
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर से रीमेक की गाड़ी दौड़ पड़ी है जिसमें एक ओर ‘नमस्ते लंदन’ तो दूसरी तरफ ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म की रीमेक की खबरें सुर्खियों में हैं। बोनी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 में आई थी जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन कुछ समय से ऐसी खबरें आने लगी की बोनी कपूर इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते है और हाल ही में उन्होंने इस बात को कंफर्म भी किया कि वो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

श्रीदेवी, आलिया भट्ट
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है कि बोनी कपूर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रस श्रीदेवी ने ‘चालबाज’ फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इस फिल्म में बॉलीवुड की ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जिसे वो इस रोल के लिए परफेक्ट मानती है। श्रीदेवी का मानना है कि आलिया ‘चालबाज’ की लीड रोल के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि उनकी एक्टिंग एकदम नेचुरल है और वो काफी मासूम भी हैं।