{"_id":"5961ac2c4f1c1b34298b4579","slug":"sridevi-starrer-film-mom-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मॉम' देखने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसकी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मॉम' देखने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसकी कमाई
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
मॉम फिल्म रिव्यू
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की थी। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला। शनिवार को भी फिल्म ने 2.20 करोड़ की ही कमाई की।
विज्ञापन
सिल्वर स्क्रीन पर फिर से लौटने वाली श्रीदेवी की दर्शकों ने काफी तारीफ की है। एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को बेहतरीन बताया है। यह फिल्म हिंदी भाषा के लिए 1260 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं तेलुगु वर्जन के लिए फिल्म को 36 स्क्रीन्स पर रिलज किया गया है।
विज्ञापन
#Mom Sat + Sun biz is most crucial... Fri ₹ 2.90 cr. India biz... Overseas: $ 340,000 [₹ 2.20 cr].
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2017
तमिल और मलयालम भाषा में फिल्म को 27-27 स्क्रीन्स दी गई हैं। कुल मिलाकर फिल्म को भारत में 1350 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। विदेशों में फिल्म को कुल 456 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ओवरऑल यह फिल्म 1806 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म में एक ऐसी मां की कहानी है जिसमें उसकी बेटी उसे मॉम नहीं बल्कि मैम कहकर पुकारती है। दरअसल, श्रीदेवी बेटी आर्या की असली मां नहीं है। इसलिए वो उन्हें मां का दर्जा नहीं दे पाती है। साथ ही श्रीदेवी बेटी के स्कूल में बॉयोलॉजी की टीचर हैं। इसलिए वो उन्हें मैम कहकर पुकारती है।
फिल्म में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में भी अच्छी एक्टिंग की है। शायद स्क्रिप्ट कमजोर होने की वजह से फिल्म को दर्शक कम मिल पा रहे हैं।