फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Splitsvilla 14 Contestant Hiba Trabelssi Talks About her journey in Industry says kidnapped and locked in room

Hiba Trabelssi: भारत आकर मानव तस्करी की शिकार हुई थीं स्प्लिट्सविला की प्रतिभागी हिबा? बयां की दर्दनाक कहानी

Mon, 09 Jan 2023 10:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jan 2023 10:10 AM IST
सार

बता दें कि हिबा ने स्प्लिट्सविला 14 के साथ छोटे पर्दे की दुनिया में दस्तक दी है। वह मॉडल हैं और साथ ही एक्टिंग भी करती हैं। 

विज्ञापन
Splitsvilla 14 Contestant Hiba Trabelssi Talks About her journey in Industry says kidnapped and locked in room
Hiba Trabelssi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 14' की प्रतिभागी Hiba Trabelssi इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस शो में हिबा अपने लिए साथी की तलाश में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक दौर की कहानी बयां की है। भारत आकर फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए उन्हें काफी तकलीफों से गुजरना पड़ा। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद हिबा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद उनका किडनैप किया गया। उन्होंने तीन दिन बिना खाना-पानी के गुजारे। हिबा ने खुलासा किया कि भारत आने के बाद वह मानव तस्करी का शिकार हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Splitsvilla 14 Contestant Hiba Trabelssi Talks About her journey in Industry says kidnapped and locked in room
Hiba Trabelssi - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हिबा ने स्प्लिट्सविला 14 के साथ छोटे पर्दे की दुनिया में दस्तक दी है। वह मॉडल हैं और साथ ही एक्टिंग भी करती हैं। एक फिल्म में वह कटरीना कैफ की बॉडी डबल के रूप में काम कर चुकी हैं। साथ ही एक तेलुगू फिल्म के गाने में हिबा को देखा जा चुका है। हालांकि, हिबा का यहां तक आने का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। अपने सफर पर बात करते हुए हिबा ने कहा, 'मैं जब पहली बार भारत में अपने मॉडलिंग करियर को शुरू करने आई तो मेरे साथ बड़ा स्कैम हुआ था। मेरे लिए वो ब्रेकडाउन मोमेंट था। मैं मानव तस्करी का शिकार हो गई थी और मुझे पता भी नहीं था। ये मेरी जिंदगी का सबसे डरावना पल था।'
Fearless Nadia: पिता की मौत के बाद सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई ऑस्ट्रेलियन लड़की, जानिए कैसे बन गईं 'हंटरवाली'

विज्ञापन
विज्ञापन

Splitsvilla 14 Contestant Hiba Trabelssi Talks About her journey in Industry says kidnapped and locked in room
Hiba Trabelssi - फोटो : सोशल मीडिया

हिबा ने आगे बताया, 'मैंने जिस इंसान पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने मेरा भरोसा तोड़ा था। मैं एकदम टूट गई थी। यह बेहद टॉर्चर भरा वक्त था। मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। मुझे किडनैप किया गया और एक कमरे में बिना खाना और पानी दिए तीन दिन तक बंद रखा गया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और उस बुरे सपने से निकल आई। मैं उस पूरे वाकये से बेहद डर गई थी, लेकिन उसने मुझे ताकतवर बनाया और मैं आगे बढ़ी।'
Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा

विज्ञापन

Splitsvilla 14 Contestant Hiba Trabelssi Talks About her journey in Industry says kidnapped and locked in room
Hiba Trabelssi - फोटो : सोशल मीडिया

हिबा का कहना है कि 'उस खराब अनुभव का मेरे दिमाग और शरीर पर असर जरूर हुआ था। मैं अब स्प्लिट्सविला 14 में आकर खुश हूं और अच्छे की उम्मीद कर रही हूं।' इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में भी हिबा ने कहा कि 'जब मैंने इंडस्ट्री में काम की शुरुआत की थी तब बिना कनेक्शन और गॉडफादर के काम पाना बेहद मुश्किल था। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं और एक-एक कदम के साथ आगे बढ़ रही हूं। मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे सफलता जरूर मिलेगी और मैं इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाऊंगी।'
Monday Flashback: जब रजा मुराद ने जीनत अमान के साथ एक सीन फिल्माने से कर दिया था इनकार, यह थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed