फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Star Chiranjeevi tested positive for Covid-19 with mild symptoms

Chiranjeevi Covid Positive: मेगास्टार चिरंजीवी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, करीबियों से की टेस्ट कराने की अपील

Wed, 26 Jan 2022 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jan 2022 11:09 AM IST
सार

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
South Star Chiranjeevi tested positive for Covid-19 with mild symptoms
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों 16.4 प्रतिशत कमी देखने को मिली है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी गिरकर 15.52% पर पहुंच गई है। भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 614 लोगों की मौत हुई है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के की सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।

विज्ञापन


ट्वीट कर दी जानकारी
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। चिरंजीवी ने लिखा- प्रिय फैंस, सभी सावधानियों के बावजूद मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मुझे कल रात से हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मैं घर पर रह रहा हूं और उन सभी से कोविड टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
चिरंजीवी जल्द ही फिल्म ‘आचार्य’ में नजर आएंगे। ये फिल्म चार फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण ‘आचार्य’ की रिलीज टाल दी गई है। फिल्म में चिरंजीवी, रामचरण के अलावा काजल अग्रवाल और सोनू सूद भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed