Sreeleela: श्रीलीला ने साझा की फिल्म प्रमोशन की तस्वीरें, अभिनेता नितिन-क्रिकेटर डेविड वार्नर भी संग नजर आए
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में ‘किसिक’ आइटम डांस में नजर आईं श्रीलीला अब एक और साउथ फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मुख्य भूमिका करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर नितिन हैं, साथ ही क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी एक अहम रोल फिल्म में निभा रहे हैं। ये तीनों हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। प्रमोशन से जुड़ी तस्वीरें श्रीलीला ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉबिनहुड की जैकेट पहने दिखे डेविड-नितिन
श्रीलीला ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं, उनमें डेविड वॉर्नर, नितिन ने ‘रॉबिनहुड’ नाम वाली जैकेट पहनी हैं। इस जैकेट के जरिए वह अपनी फिल्म का नाम दर्शकों को आसानी से बताने में कामयाब नजर आए रहे हैं।
श्रीलीला का अंदाज भी नजर आया जुदा
श्रीलीला ने भी डेविड वॉर्नर और नितिन के बीच तस्वीरों में खड़ी हैं। वह काफी खुश नजर आ रही हैं। गुलाबी पहनावे में उनकी रंगत और भी निखर कर सामने आ रही है। फिल्म में नितिन की हीरोइन बनी हैं। फिल्म में नितिन ने एक चोर का रोल निभाया है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘रॉबिनहुड’ की कहानी के बारे में बात करें तो चोर बने नितिन, अमीर लोगों से पैसा चोरी करके गरीब लोगों को देते हैं। फिल्म में डेविड वॉर्नर एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान पूरी तरह से स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। डेविड, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के बहुत बड़े फैन है।