फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him

Nani: जब फिल्म के सेट पर निर्देशक ने सुनाई थी खरी खोटी, टूटा था 'दशहरा' अभिनेता का दिल, यह थी वजह

Thu, 23 Mar 2023 10:53 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him
नानी - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। इस बात का सबूत उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिखाई देता है। 'पुष्पा', 'आरआरआर', 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब प्यार दिया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात की जाए तो यहां के कई एक्टर्स हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी है। इन सितारों की फिल्मों के लिए दर्शक खास तौर पर इंतजार करते हैं, इनमें साउथ स्टार नानी भी शामिल हैं। नानी जल्द ही फिल्म 'दशहरा' के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं और फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। 30 मार्च को रिलीज हो रही इस पैन इंडिया मूवी के लिए इन दिनों नानी प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him
नानी - फोटो : social media

नानी की इस फिल्म ‘दसरा’ का अर्थ विजयदशमी है और मूल रूप से तेलुगु में बनी यह फिल्म पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसे श्रीकांत ओढेला ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अक्टूबर 2021 में अनाउंसमेंट किया गया था। तो वहीं, बॉलीवुड सिनेमा में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ के साथ 30 मार्च को रिलीज होगी, जो साउथ मूवी ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him
नानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की कैसे उन्होंने फिल्मों की दुनियां का रुख किया। नानी ने मणिरत्नम की फिल्में देखकर उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में जाने का फैसला किया था। नानी डायरेक्टर बनना चाहते थे और फिल्म ‘राधा गोपालम’ से उन्होंने क्लैप डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद वे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने लगे थे।

यह भी पढ़ें: ऋतिक से लेकर करण जौहर तक से पंगा ले चुकी हैं कंगना, अपने बयानों से कई बार ट्रोल हुईं 'क्वीन'

विज्ञापन

South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him
एक्टर नानी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नानी कहते है की, 'असिस्टेंट डायरेक्टर से अधिकतर लोग सही तरह से व्यवहार नहीं करते। एक बार मुझे एक निर्देशक ने पूरी यूनिट के सामने लताड़ दिया था और कहा था कि तुम कभी अच्छे डायरेक्टर नहीं बन सकते। और यह बात मुझे काफी चुभी थी लेकिन मैं कुछ कह नहीं सका। मैंने इसके बाद सोच लिया था कि खुद को मैं एक दिन साबित करूंगा'। कहा जाता है कि नानी अब बड़े निर्देशकों के साथ फिल्म करना नहीं पसंद करते। लेकिन इस पर नानी का कहना है कि वे सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट देखते हैं। नए डायरेक्टर की भी यदि स्क्रिप्ट पसंद आती है तो उन्हें फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं।

South Dasara Actor Nani shared in interview once he scolded by director in front of unit now produce films him
नानी - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं फिल्म 'दशहरा' के टीजर और नानी के अंदाज को देखकर लोगों का कहना है कि ये साउथ की ही फिल्म 'पुष्पा' को टक्कर देने आ रही है। तो वहीं कुछ लोगों का यह कहना था की यह कुछ ‘पुष्पा’ जैसी और कुछ ‘केजीएफ’ जैसी लग रही है। इसे लेकर हाल ही एक इंटरव्यू में नानी का कहना था, ‘ऐसा नहीं है, यह मास मूवी है और जब लोग फिल्म देखेंगे तो इसकी कहानी अलग लगेगी'। हालांकि नानी का कहना था कि यह अच्छी बाती है कि दो बड़ी हिट मूवीज से ‘दसरा’ की तुलना हो रही है।

यह भी पढ़ें: इस तरह ‘तनु वेड्स मनु’ की हीरोइन बनीं कंगना रणौत, निर्माता विनोद बच्चन का दिलचस्प खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed