फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South cinema Stuntman Vivek dies due to current during film shot director and producer detained by police

साउथ सिनेमा: करंट लगने से स्टंटमैन विवेक की मौत, रोकी गई फिल्म की शूटिंग, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हिरासत में

Tue, 10 Aug 2021 03:17 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

साउथ सिनेमा से एक बड़ी ही दुख भरी खबर सामने निकलकर आई है। कन्नड़ फिल्म 'लव यू राचू' के सेट पर हो रही शूटिंग के दौरान विवेक नामक एक स्टंटमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने साउथ सिनेमा से जुड़े कई लोगों को एक बड़ा झटका दिया है। फिल्म की शूटिंग को तत्काल प्रभाव में रोक दिया गया है।

विज्ञापन
South cinema Stuntman Vivek dies due to current during film shot director and producer detained by police
स्टंटमैन विवेक - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ सिनेमा से एक बड़ी ही दुख भरी खबर सामने निकलकर आई है। कन्नड़ फिल्म 'लव यू राचू' के सेट पर हो रही शूटिंग के दौरान विवेक नामक एक स्टंटमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने साउथ सिनेमा से जुड़े कई लोगों को एक बड़ा झटका दिया है। फिल्म की शूटिंग को तत्काल प्रभाव में रोक दिया गया है। आपको बता दें कि स्टंटमैन विवेक तमिलनाडु के रहने वाले थे। वे साउथ फिल्मों में एक्शन सीन्स के लिए स्टंट करते थे। ये घटना तब हुई, जब कर्नाटक के बिड़दी में फिल्म का एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है। वे तमाम सुरागों को खंगाल रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। साउथ सिनेमा से जुड़े कई एक्टर और विवेक के साथ काम करने वाले सहकर्मी इस हादसे से काफी दुखी हैं। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना बीते सोमवार की है। फिल्म के लिए विवेक एक स्टंट सीन को शूट कर रहे थे कि तभी उनका संपर्क एक बिजली के तार से हो गया। इस कारण बिजली के करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान विवेक के साथ काम कर रहे दूसरे स्टंट मैन को भी झटका लगा। हालांकि वह सुरक्षित है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के स्टंट डायरेक्टर विनोद और प्रोड्यूसर गुरु देशपांडे को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर कृष्णा अजय राव ने एक इंटरव्यू में बताया - "मुझे इस बात का पता नहीं कि उस दौरान क्या हुआ? जब ये घटना हुई, उस समय में थोड़ी दूरी पर था।"

विज्ञापन

आगे वे कहते हैं  - "इस हादसे के होने के बाद मुझे एक जोर सी आवाज सुनाई दी। उस वक्त मुझे विवेक के बारे में पता चला। हम सभी विवेक की मौत से शॉक्ड हैं।" एक्टर कृष्णा का कहना है कि वे तब तक शूटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे जब तक की विवेक को इंसाफ नहीं मिल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed