फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sourav Ganguly Biopic Ayushmann Khurrana play former cricketer role directed by Vikramaditya Motwane

Sourav Ganguly Biopic: सौरभ गांगुली का किरदार निभाएगा ये मल्टी टैलेंटेड स्टार, रिपोर्ट ने बढ़ाया उत्साह

Sat, 13 Jan 2024 03:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर पिछले वर्ष से चर्चा हो रही है। वहीं, अब इसके मुख्य किरदार और शूटिंग शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Sourav Ganguly Biopic Ayushmann Khurrana play former cricketer role directed by Vikramaditya Motwane
सौरभ गांगुली बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमा में बीते कुछ सालों से बायोपिक का बोलबाला है। अलग-अलग क्षेत्र की नामचीन हस्तियों की कहानियों को पर्दे पर उकेरा जा चुका है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक रोमांचक परियोजनाओं में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्रमादित्य मोटवानी को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा समर्थित फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

सौरभ गांगुली का किरदार निभाएंगे आयुष्मान

पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर मेकर्स और आयुष्मान खुराना के बीच पिछले साल से ही चर्चा चल रही है। कथित तौर पर, अभिनेता ने हाल ही में औपचारिक रूप से इस परियोजना के लिए साइन अप किया है, और जल्द ही इसके लिए तैयारी शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग, जो अपने लव फिल्म्स बैनर के तहत इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, उन्होंने आयुष्मान खुराना और विक्रमादित्य मोटवानी को साथ लाकर एक छक्का लगाया है। 

विज्ञापन


Bhupiner Babbal: 'अर्जन वैली' ने बदली बरसों से जूझते पंजाबी गायक की तकदीर, हिट लिस्ट में अब भी गाना नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार 

रिपोर्ट की मानें तो, 'गांगुली की तरह बाएं हाथ के कलाकार आयुष्मान उनकी बायोपिक के लिए बिल्कुल फिट हैं, जबकि मोटवानी पहले ही उड़ान, लुटेरा, भावेश जोशी सुपरहीरो और जुबली जैसी फिल्मों में अपनी महारत साबित कर चुके हैं। इस रिपोर्ट मात्र ने मनोरंजन समेत खेल जगत के फैंस का भी उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा का अब तक इंतजार है। 


इस दिन आएगा 'फाइटर' का ट्रेलर, सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट कर किया तारीख का एलान

कब शुरू हो सकती है शूटिंग?

यह भी बताया गया है कि शूटिंग शुरू करने से पहले आयुष्मान जल्द ही अपनी गहन क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू करेंगे। उम्मीद है कि फिल्म 2024 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाएगी। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि विक्रमादित्य ने पहले यह ऑफर छोड़ दिया था और यह तमिल निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत के पास गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। आखिरकार विक्रमादित्य अब फिल्म करने के लिए राजी हो गए हैं। निर्माता जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे और फिल्म के शीर्षक का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed