{"_id":"6708b08bba0b6eb7110b424a","slug":"soundarya-rajinikanth-praises-film-vettaiyan-calls-her-father-film-a-blockbuster-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vettaiyan: सौंदर्या रजनीकांत ने की 'वेट्टैयन' की तारीफ, पापा की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vettaiyan: सौंदर्या रजनीकांत ने की 'वेट्टैयन' की तारीफ, पापा की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
Fri, 11 Oct 2024 10:29 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:29 AM IST
सार
फिल्म 'वेट्टैयन'को प्रशंसकों और आलोचकों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। रजनीकांत की फिल्म को अब उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सराहा है। उन्होंने अपने पापा की फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया के जरिए की है।
विज्ञापन
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्ममेकर सौंदर्या रजनीकांत ने अपने पिता रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन ' को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने बेटे और मां लता रजनीकांत के साथ फिल्म देखी। शो देखने के कुछ घंटों बाद उन्होंने एक्स पर 'वेट्टैयन' को ब्लॉकबस्टर बताया। उन्होंने फिल्म की रिलीज के लिए अपने प्यारे पिता, निर्देशक टीजे ज्ञानवेल और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को बधाई दी और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता को दी फिल्म वेट्टैयन के लिए बधाई
सौंदर्या रजनीकांत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म को शानदार बताया है। उन्होंने कहा, 'एक ही थलाइवर हमेशा के लिए, हम जीत गए और ये सबसे हाल में आई फिल्मों में सबसे अच्छी फिल्म है। फिल्म की पूरी टीम को बधाई'। सौंदर्या ने अपने पिता की तारीफ करते हुए एक्स पोस्ट पर कई सारी लव इमोजी भी शेयर की है।

रजनीकांत और निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज
- फोटो : एक्स
कार्तिक सुब्बाराज ने भी की फिल्म की तारीफ
उन्होंने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल और संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर की तारीफ करते हुए कहा, "अनिरुद्ध ने हमेशा की तरह कमाल कर दिया। टीजे ज्ञानवेल, लाइका प्रोडक्शंस और पूरी कास्ट और क्रू को इतनी गहन, शानदार थलाइवर फिल्म के लिए बधाई....अनिरुद्ध ने हमेशा की तरह कमाल कर दिया। टीजे ज्ञानवेल, लाइका प्रोडक्शन और पूरी कास्ट और क्रू को इतनी गहन, शानदार थलाइवर फिल्म देने के लिए बधाई'।

- फोटो : इंस्टाग्राम @ lokesh.kanagaraj
तमिल सिनेमा में फिल्म ने की दूसरी बड़ी ओपनिंग
निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की वेट्टैयन 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से मिश्रित समीक्षा मिल रही है। एक्शन ड्रामा में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, दुशारा विजयन, मंजू वारियर और रितिका सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वेट्टैयन ने 2024 में तमिल सिनेमा में दूसरी बड़ी ओपनिंग की है।