फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soumitra Chatterjee Daughter Poulomi Upset After Hospital Pic Goes Viral

सौमित्र चटर्जी की अस्पताल से तस्वीर हुई वायरल, बेटी पॉलोमी ने की ये अपील

Wed, 14 Oct 2020 12:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 14 Oct 2020 12:33 PM IST
सार

  • अस्पताल से वायरल हो रही सौमित्र चटर्जी की तस्वीर।
  • बेटी पॉलोमी ने की प्राइवेसी और सम्मान देने की अपील।

विज्ञापन
Soumitra Chatterjee Daughter Poulomi Upset After Hospital Pic Goes Viral
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco

विस्तार

बंगाली फिल्मों के अभिनेता सौमित्र चटर्जी बीती छह अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सौमित्र की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर सौमित्र की अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिससे उनकी बेटी पॉलोमी खासी नाराज हैं। पॉलोमी ने लोगों से अपील की है कि वो अभिनेता को प्राइवेसी और रिस्पेक्ट दें जो वो डिजर्व करते हैं।

विज्ञापन


पॉलोमी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। पॉलोमी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे कोविड पीड़ित पिता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को लेकर इस समय भारी चिंता है, ऐसे में ICU से उनकी अनाधिकृत तस्वीर सामने आने पर और उनका हेल्थ बुलेटिन सोशल मीडिया पर वायरल होने से हम सभी बेहद दुखी और हतोत्साहित हैं। कृपया उन्हें प्राइवेसी और सम्मान दीजिए जिसके वो हकदार हैं।'
विज्ञापन

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

Amidst this time of huge anxiety over the health of my Covid-afflicted father, Soumitra Chatterjee, we are extremely...

Posted by Poulami Bose on Tuesday, October 13, 2020

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे पॉलोमी लिखती हैं, 'कृपया ऐसी तस्वीरें और सूचनाओं को साझा ना करें और अफवाह पैलाने वालों पर ध्यान ना दें। यह मेरे पूरे परिवार की तरफ से तत्काल अपील है। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का हमेशा स्वागत हैं। धन्यवाद'। बात करें सौमित्र के स्वास्थ्य की तो उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। कॉलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।


गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


पढ़ें: राधे मां फिर आईं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के निशाने पर, रियलिटी शो में जाने पर लिया ये बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed