{"_id":"5d374cf48ebc3e6d0e206966","slug":"sony-pictures-denied-to-release-anubhav-sinha-next-film-abhi-toh-party-shuru-hui-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: आर्टिकल 15 के निर्देशक की अगली फिल्म डिब्बा बंद, सोनी पिक्चर्स का रिलीज से इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: आर्टिकल 15 के निर्देशक की अगली फिल्म डिब्बा बंद, सोनी पिक्चर्स का रिलीज से इनकार
Wed, 24 Jul 2019 09:57 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha
- फोटो : Social Media
करीब एक दर्जन फिल्में बनाने के बाद फिल्म मुल्क से वापस हिंदी सिनेमा की मुख्य धारा में लौटे निर्देशक अनुभव सिन्हा को उनकी नई फिल्म आर्टिकल 15 के हिट होने का फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। यही नहीं उनकी एक और फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू है’ हुई को सिनेमाघऱों में रिलीज करने के खरीदार तक नहीं मिल रहे। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म करीब करीब डिब्बा बंद हो चुकी है।
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्टिकल 15 की कामयाबी का सारा क्रेडिट इसके हीरो आयुष्मान खुराना को मिल चुका है और हालत ये है कि कोई बड़ा हीरो अब भी अनुभव सिन्हा की किसी नई फिल्म को हां नहीं कह सका है। अनुभव ने मुल्क की हीरोइन तापसी पन्नू को लेकर एक नई फिल्म थप्पड़ बनाने का ऐलान किया है, लेकिन तापसी की पिछली फिल्म गेम ओवर के हिंदी पट्टी में फ्लॉप हो जाने के चलते कोई बड़ा स्टूडियो अभी इस फिल्म से जुड़ने से कतरा रहा है।
anubhav sinha
अनुभव सिन्हा की बतौर निर्देशक मुल्क ही सबसे प्रभावशाली फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म को बनाने में उनकी मदद जिन निर्माताओं ने की, उनकी प्राथमिकता सूची में भी अनुभव सिन्हा के साथ आगे कोई फिल्म बनाने की योजना फिलहाल नहीं है। इस बीच सोनी पिक्चर्स के सूत्रों से पता चला है कि अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है की कंपनी के प्रबंधन के लिए एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
फिल्म को देखने के बाद कंपनी ने अनुभव की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने से मना कर दिया है। फिल्म को अब किसी ओटीटी पर ओरीजनल फिल्म की तरह बेचने की कोशिशें चल रही हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, ऋचा चड्ढा और विनय पाठक के अलावा प्रतीक बब्बर और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
anubhav sinha
अनुभव ने आर्टिकल 15 की मेकिंग के दौरान और उसके बाद भी कुछ अभिनेताओं से मुलाकात की लेकिन अभी तक उनकी किसी नई फिल्म के लिए किसी हीरो ने हां नहीं की है।