फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Upcoming Film Fateh New Song Out Now Actor Romance With Jacqueline Fernandez

Fateh New Song Out: सोनू सूद एक्शन की झलक दिखाने के बाद, जैकलिन के साथ फरमा रहे हैं इश्क

Thu, 26 Dec 2024 02:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Dec 2024 02:23 PM IST
सार

साेनू सूद बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता की पहचान रखते हैं, वहीं अपने सोशल वर्क के कारण वह आम लोंगों के बीच भी बहुत मशहूर हैं। अगले साल साेनू सूद की सोलाे हीरो वाली फिल्म ‘फतेह’ रिलीज होगी। इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना अभी रिलीज हुआ है, इसमें वह हीरोइन के साथ इश्क फरमा रहे हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood Upcoming Film Fateh New Song Out Now Actor Romance With Jacqueline Fernandez
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिन पहले ही साेनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए। ट्रेलर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। सोनू ने पहले कई फिल्मों में एक्शन किया है, लेकिन फिल्म ‘फतेह’ का एक्शन अलग ही लेवल का है। अपने एक्शन की झलक दिखाकर, अब सोनू सूद ‘फतेह’ की हीरोइन जैकलिन के साथ एक रोमांटिक गाने में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड भी कर रहा है।
विज्ञापन

स्टोरी लाइन का अहम हिस्सा है गाना 
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का गाना ‘रूआं रूआं’ में कोई डांस नहीं है। यह दिल्ली की कई लोकेशन पर फिल्माया गया गाना है, इसमें सोनू सूद और जैकलिन प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही यह गाना फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा भी नजर आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं सोनू 
फिल्म ‘फतेह’ में सिर्फ सोनू एक्टिंग नहीं कर रहे हैं, वह इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। यह बतौर डायरेक्टर सोनू सूद की पहली फिल्म होनी वाली है। इस तरह से वह फिल्म में दो अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित बताई जा रही है।

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' के मेगा शेड्यूल से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और टीम ने कसी कमर 

 

विज्ञापन

डोनेट कर देंगे फिल्म का कलेक्शन 
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की जो भी कमाई होगी, उसे दान कर दिया जाएगा। इस बारे में हाल ही में सोनू सूद ने घोषणा भी की है। उनका कहना है कि यह फिल्म देश के लोगों के लिए बनाई गई तो, इससे होने वाली कमाई को ओल्डएज होम और अनाथालयों में दान कर दिया जाएगा। सोनू सूद के इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। पहले भी इसी तरह के सोशल वर्क करके सोनू सूद लाइमलाइट में आए थे, आम लोग उनके नेक कामों की खूब तारीफ करते हैं।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के नाम पर लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी चेतावनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed