फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor warns fans about online scam by sharing post reveals People are being cheated in name of him

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के नाम पर लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी चेतावनी

Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
सार

Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कोई व्यक्ति उनके मैनेजर की नकल कर रहा था।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor warns fans about online scam by sharing post reveals People are being cheated in name of him
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर काम कर रहा है और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है। उन्होंने पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को इस तरह की ऑनलाइन घोटाले से सववधान रहने के लिए कहा।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने फैंस से की यह अपील
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में आगाह किया, जो लोगों तक पहुंच रहा था। वह लोगों से अर्जुन कपूर से मिलाने का दावा कर रहा था। यह स्कैमर बेखबर प्रशंसकों को निशाना बना रहा था। अभिनेता के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के बीच विश्वास बनाने और लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या लिंक पर क्लिक करने के लिए बरगला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट
अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक रैंडम अकाउंट मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझसे मिलने का ऑफर दे रहा है। कृपया जान लें कि ये संदेश वैध नहीं हैं, और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी ऐसे माध्यमों से लिंक पर क्लिक करें या व्यक्तिगत विवरण साझा करें। कृपया इन घोटालों के झांसे में न आएं-सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिलते हैं तो कृपया तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें। सुरक्षित और आनंदमय क्रिसमस मनाएं।'

विज्ञापन

अर्जुन ने वरुण धवन को दी शुभकामनाएं
इस बीच, बीते दिन अर्जुन कपूर ने 'बेबी जॉन' की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन ने वरुण धवन अभिनीत फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'पूरी टीम को भारी सफलता की शुभकामनाएं।' वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में रावण के आधुनिक संस्करण 'डेंजर लंका' की भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed