'सुपर सोनू': आंध्र प्रदेश में लगवाए दो ऑक्सीजन प्लांट, दूसरे राज्यों के लिए बोले- आपका टाइम भी आएगा...
सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के दो जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का काम किया शुरू।
राज्य के कुरनूल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में लगेंगे प्लांट।
सोनू सूद बोले- आंध्र प्रदेश के बाद हम दूसरे राज्यों में भी ऐसे प्लांट्स लगाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सोनू सूद को लोग अब किसी भगवान के अवतार से कम नहीं मानते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनके कार्यों की तारीफ करते रहते हैं। सोनू सूद लगातार कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं और अब खबर आ रही है कि वो आंध्र प्रदेश के कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन प्लांट्स को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।
इसके लिए सोनू सूद ने म्युनिसिपल कमिश्नर, कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से जरूरी इजाजत ले ली है। महामारी के इस दौर में इन प्लांट्स से कुरनूल और नेल्लोर और उसके आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोगों की मदद की जाएगी। इस बात की जानकारी सोनू सूद ने ट्वीट के जरिए दी है।
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हेल्थ केयर वक्त की मांग है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। मुझे लगता है कि ये प्लांट्स जरूरतमंद लोगों को बहादुरी के साथ कोविड-19 से लड़ने में मदद करेंगे। आंध्र प्रदेश के बाद हम जून और जुलाई के बीच दूसरे राज्यों में भी ऐसे प्लांट्स लगाएंगे। फिलहाल, हम कई राज्यों में ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर रहे हैं, जहां ऑक्सीजन की कमी है।'
Very happy to announce that the first set of my Oxygen Plants will be set up at Kurnool Government Hospital & one at District Hospital, Atmakur,Nellore, AP in the month of June!This would be followed by setting more plants in the other needy states! Time to support rural India 🇮🇳 pic.twitter.com/vLef9Po0Yl
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2021
कुरनूल के अस्पताल में लगने जा रहे प्लांट को लेकर वहां के जिलाधिकारी एस राम सुंदर रेड्डी ने बताया कि, 'हम सोनू सूद के इंसानियत भरे भाव को लेकर बहुत ही आभारी हैं। उनके द्वारा अरेंज किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट्स से प्रतिदिन कुरनूल अस्पताल में 150-200 मरीजों के इलाज में मददगार साबित होंगे।'