फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu sood said self defence training programs should be mandatory for pilots and crew members in viral video

Sonu Sood: यात्री ने पायलट को मारा थप्पड़! सोनू सूद ने की निंदा, बोले- 'क्रू सदस्यों के लिए सेल्फ डिफेंस जरुरी

Mon, 15 Jan 2024 03:30 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:30 PM IST
सार

सोनू ने लिखा था, 'मौसम का कंट्रोल इंसानों के हाथ में नहीं होता है, इसका कंट्रोल भगवान के हाथों में होता है। विमान के क्रू सदस्यों से जितनी मदद होती है, वे करते हैं। आपलोग भी थोड़ा धैर्य दिखाएं'। 

विज्ञापन
sonu sood said self defence training programs should be mandatory for pilots and crew members in viral video
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। ऐसे में रेलगाड़ी से लेकर फ्लाइट्स तक अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं। पिछले दिनों सोनू सूद और राधिका आप्टे जैसे बॉलीवुड के सितारों के भी घंटो एयरपोर्ट पर फंसे रहने की खबर आई थी। सोनू सूद ने एयरपोर्ट से कई सारी तस्वीरें भी साझा की थीं, जहां यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। अब सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें एक यात्री पायलट को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


सोनू ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देने की बात कही  
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री गुस्से में विमान के चालक को थप्पड़ जड़ देता है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसी वीडियो की एक तस्वीर को साझा किया है। सोनू ने उस तस्वीर के साथ लिखा है, 'यह बेहद दुखद और शर्मिंदा करने वाला है। आने वाले दिनों में विमान चालककर्मी दल को सेल्फ-डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।' सोनू सूद के ट्वीट के बाद अब उनके फैंस उनकी तारीफों में कसीदें पढ़ रहे हैं। सोनू सूद को लोग उनकी दरियादिली भी जानते हैं। 
विज्ञापन

'12वीं फेल' के बाद बुलंदी पर विक्रांत की किस्मत के सितारे, हाथ लगी एकता कपूर की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू ने की यात्रियों से अपील 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनू सूद भी एयरपोर्ट पर पिछले दिनों काफी देर तक फंसे रहे थे। सोनू ने उस दौरान ट्वीट करके यात्रियों से शांति बनाएं रखने की अपील की थी। सोनू ने लिखा था, 'मौसम का कंट्रोल इंसानों के हाथ में नहीं होता है, इसका कंट्रोल भगवान के हाथों में होता है। विमान के क्रू सदस्यों से जितनी मदद होती है, वे करते हैं। आपलोग भी थोड़ा धैर्य दिखाएं'। 

'फाइटर' की रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ-दीपिका की हुई लड़ाई!

सोनू सूद का वर्कफ्रंट 
अभिनेता सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आने वाले दिनों में फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा ने किया है। पंजाब के अमृतसर में साइबर क्राइम पर आधारित इस फिल्म में सोनू एक अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगे। पिछली बार सोनू सूद को फिल्म 'पृथ्वीराज' में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed