फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey joined producer Ekta Kapoor for an upcoming project After success of 12th Fail film

Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद बुलंदी पर विक्रांत की किस्मत के सितारे, हाथ लगी एकता कपूर की फिल्म

Mon, 15 Jan 2024 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर विक्रांत हैरान रह गए और उन्होंने फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है। 

विज्ञापन
Vikrant Massey joined producer Ekta Kapoor for an upcoming project After success of 12th Fail film
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने विक्रांत मैसी की किस्मत पलटकर रख दी है। बीते वर्ष रिलीज हुई बेहद कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस फिल्म के बाद विक्रांत अब अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनके हाथ एकता कपूर की फिल्म लगी है। कहा जा रहा है कि एकता की आगामी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में विक्रांत नजर आएंगे।

विज्ञापन


विक्रांत के नाम पर लग गई मुहर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर की आगामी फिल्म के लिए विक्रांत के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक एकता की आगामी फिल्म सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह 2000 के दशक की शुरुआत में हुई एक घटना पर आधारित है, जिसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इस घटना का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कपूर ने उठाया जोखिम
एकता कपूर के इस प्रोजेक्ट का निर्देशन वेब सीरीज 'ग्रहण' के निर्देशक रंजन चंदेल कर रहे हैं। एकता इस कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म जिस मुद्दे पर है, उस पर वर्षों से बहस होती रही है, लेकिन किसी ने भी इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं दिखाई। लेकिन, एकता कपूर ने ये जोखिम उठाया है। 
अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी? मेगास्टार ने श्रीराम की नगरी में खरीदा प्लॉट!

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्रांत
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर विक्रांत हैरान रह गए और उन्होंने फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है। बात करें फिल्म '12वीं फेल' की तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। विक्रांत आने वाले समय में तापसी पन्नू के साथ उनकी फिल्म 'फिर आई दिलरुबा' में नजर आएंगे, जो 2021 की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। इसके अलावा वे दिनेश विजान की निठारी कांड पर आधारित फिल्म 'सेक्टर 36' में नजर आएंगे। 'यार जिगरी' भी विक्रांत की झोली में है।
MONDAY FLASHBACK: ऋषि कपूर के लिए रोज नए व्यंजन परोसती थीं नीतू, खाने में दोहराव पर नाराज हो जाते थे चिंटू जी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed