नई पहल: आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग दिलाएंगे सोनू सूद, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
अभिनेता सोनू सूद ने सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
विस्तार
लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले साल जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी तो सोनू सूद सड़क पर उतरे और घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद से कोरोना की दूसरी लहर में भी उनकी जनसेवा जारी है। सोनू सूद को आम जनता भगवान मानने लगी है और सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। बेड की कमी हो या ऑक्सीजन की, किसी को घर पहुंचाना हो या कहीं से कहीं और ले जाना हो, सोनू सूद मदद करने से पीछे नहीं हटते। अब अभिनेता ने सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
सोनू सूद ने आईएएस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए एक नई पहल संभवम शुरू की है। सोनू ने इसकी घोषणा शुक्रवार को ट्वीट कर की। उन्होंने लिखा, 'करनी है आईएएस की तैयारी... हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी। 'SAMBHAVAM' के लॉन्च की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं। ये सूद चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली की एक पहल है।'
Karni hai IAS ki tayyari ✍️
Hum lenge aapki zimmedari 🙏🏻
Thrilled to announce the launch of 'SAMBHAVAM'.
A @SoodFoundation & @diyanewdelhi initiative.विज्ञापन विज्ञापन
Details on https://t.co/YO6UJqRIR5 pic.twitter.com/NvFgpL1Llj— sonu sood (@SonuSood) June 11, 2021
साथ ही अभिनेता ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ्त आईएएस कोचिंग स्कॉलरशिप का वादा किया है। ट्विटर पर उनकी पोस्ट के अनुसार, स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जून है। जो लोग इस स्कॉलरशिप के इच्छुक हैं वो लोग फाउंडेशन की वेबसाइट www.soodcharityfoundation.org पर जाकर खुद को रजिस्टर सकते हैं। बता दें कि सोनू सूद के सराहनीय कामों को देखते हुए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग उठ पड़ी है। दरअसल केंद्र सरकार ने नागरिकों से पद्म विभूषण सम्मान के लिए सुझाव मांगे थे।