बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। अब उन्होंने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है।
2 of 5
कोनिका लायक
- फोटो : Social Media
कोनिका लायक को सोनू सूद ने एक राइफल तोहफे में दी है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत ढाई लाख से भी ज्यादा है, जो जर्मनी से मंगवाई गई है। राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियन आने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करने में असमर्थ थीं। कोनिका प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीते साल कोनिका लायक ने 11वीं झारखंड राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जीती थी। उन्होंने किसी तरह एक राइफल उधार लेकर अभ्यास किया था और वो 50 मीटर की राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रही थीं इसके अलावा 50 मीटर प्रोन फाइनल में रजत पदक जीता था।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
अब लायक की समस्या ये है कि वह हर दिन किसी की राइफल उधार लेकर अभ्यास नहीं कर सकती हैं। सोशल मीडिया के जरिए नेटिजन्स ने इसकी जानकारी अभिनेता सोनू सूद तक पहुंचाई और उनसे मदद का आग्रह किया, ताकी कोनिका आने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो सकें। इस प्रकार अभिनेता ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने कहा ‘मुझे खुशी है कि मैं कोनिका जैसी प्रतिभा की कोई सहायता कर सका ताकी वो अपने सपने पूरे कर सके। जब सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग मुझ तक कोनिका की समस्या लेकर पहुंचने लगे तो मैंने तुरंत ही अपनी टीम से कोनिका के परिवार से संपर्क साधने के लिए कहा और एक राइफल का इंतजाम करवाया। हमारे देश की एक भी प्रतिभा व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। मैं अभिभूत हूं कि मुझे उसकी यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला'।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि सोनू सूद पिछले साल से समाज सेवा में खासा सक्रिय नजर आ रहे हैं। ध्यान दें तो सोनू पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान से लगे लॉकडाउन के समय से लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उस दौरान लोगों को हुई परेशानियों ने अभिनेता का ध्यान खींचा और अब तक काफी लोगों की मदद कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘आचार्य’ और हिन्दी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं।