Sonu Sood: 'डेब्यू करने वाले कलाकारों के प्रति विनम्र रहें...', इब्राहिम-खुशी के ट्रोल्स पर भड़के सोनू सूद?
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को फिल्म 'नादानियां' में उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यह इब्राहिम की पहली और खुशी की तीसरी फिल्म है। अब सोनू सूद ने दोनों कलाकारों का समर्थन करते हुए एक क्रिप्टिक नोट साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म 'नादानियां' चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म का प्रीमियर 7 मार्च, 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। शौना गौतम द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म को आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और लोग फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए इब्राहिम और खुशी को ट्रोल कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लोगों से नए कलाकारों और डेब्यू करने वाले कलाकारों के प्रति दयालु होने के लिए कहा है।
सोनू सूद का पोस्ट
अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, 'फिल्म बिरादरी और अन्य जगहों पर डेब्यू करने वाले कलाकारों के प्रति दयालु रहें। कोई भी व्यक्ति जब शुरू करता है तो वह परफेक्ट नहीं होता। हम सभी अनुभव के साथ सीखते हैं। केवल मुट्ठी भर लोगों को ही दूसरा मौका मिलता है। किसी भी क्षेत्र में अच्छा या बुरा प्रदर्शन इसमें शामिल हर तकनीशियन की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी सीखने वाले हैं। आइए उनका समर्थन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। प्यार फैलाएं।'
Be kind to debutants in the film fraternity and elsewhere. Nobody was perfect when they started. We all learn with experience. Only a handful get a second chance. A good or bad performance in any vertical is the collective responsibility of every technician involved. We are all…
— sonu sood (@SonuSood) March 15, 2025
यूजर्स ने भी दिया सोनू सूद का साथ
सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, 'नादानियां' और इब्राहिम-खुशी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब लोगों का कहना है कि सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में उनके बारे में ही बात की है। सोनू सूद की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी सहमति जताई और कहा कि हां नए लोगों को हमेशा सीखने के लिए मिलता है। ऐसे में उन्हें परफेक्ट बनने के लिए समय चाहिए।
विवादों में इब्राहिम
वहीं, इस बीच, इब्राहिम आज सुबह एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम यूजर को कथित तौर पर धमकी देने के लिए सुर्खियों में आ गए हैं, जिसने उनकी फिल्म 'नादानियां' का मजाक उड़ाया था। यूजर ने अपने इंस्टाग्राम डीएम का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें इब्राहिम ने उन पर जुबानी हमला किया है।
Robinhood: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे डेविड वॉर्नर, 'रोबिनहुड' से क्रिकेटर का आकर्षक लुक आया सामने