{"_id":"5f57ace2c1f30b28a9242d08","slug":"sonu-sood-came-forward-to-help-kashi-sailors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी के नाविकों की मदद को फिर आगे आए सोनू सूद, कहा- फिर से दौड़ेगी खुशी की लहर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काशी के नाविकों की मदद को फिर आगे आए सोनू सूद, कहा- फिर से दौड़ेगी खुशी की लहर
Wed, 09 Sep 2020 02:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
पहले कोरोना संकट की वजह से और अब बाढ़ की वजह से भूखे सोने को मजबूर काशी के नाविकों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद फिर से आगे आए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाविक परिवारों को राशन उपलब्ध कराया था, लेकिन मंगलवार को जब कुछ नाविक परिवारों के अभी भी भूखे सोने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल मदद का भरोसा देते हुए राशन भिजवाने की बात कही।
विज्ञापन
एक ट्विटर यूजर धीरज साहनी ने सोनू को ट्वीट किया कि कुछ दिन पहले आपके द्वारा पहुंचाई गई मदद से वाराणसी के गंगा घाट किनारे रहने वाले परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन अभी ऐसे बहुुत से परिवार हैं, जो भूखे सोते हैं। हम रोज इंतजार करते हैं कि कब आप उन परिवारों को राशन पहुुंचाकर उनके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
जवाब देते हुुए सोनू ने ट्वीट किया "वाराणसी के नाविकों के घर में कल फिर से खुशी की लहर जरूर दौड़ेगी। जब भविष्य में घाट पर मैं आऊं तो नाव में घुुमा जरूर देना। आपका परिवार मेरा परिवार है। "
दरअसल, कोरोना संकट की वजह से आर्थिक तंगी के शिकार लोगों की मदद के लिए लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में जो नाम सबसे आगे है, वो हैं अभिनेता सोनू सूद। पूरे लॉकडाउन में चाहे लोगों को उनके घर पहुंचाना हो, या किसी के लिए भोजन उपलब्ध कराना हो। सोनू को ट्वीट करके जानकारी दीजिए और कुछ घंटों में आपकी समस्या हल हो जाएगी।
वाराणसी के नाविकों के घरों में कल फ़िर से ख़ुशी की लहर ज़रूर दौड़ेगी। बस जब क़भी भविष्य में घाट पर मैं आऊँ तो नाव में घुमा ज़रूर देना ❣️आपका परिवार मेरा परिवार है। https://t.co/j82tZT9uJs
— sonu sood (@SonuSood) September 8, 2020
दरअसल, कोरोना संकट की वजह से आर्थिक तंगी के शिकार लोगों की मदद के लिए लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में जो नाम सबसे आगे है, वो हैं अभिनेता सोनू सूद। पूरे लॉकडाउन में चाहे लोगों को उनके घर पहुंचाना हो, या किसी के लिए भोजन उपलब्ध कराना हो। सोनू को ट्वीट करके जानकारी दीजिए और कुछ घंटों में आपकी समस्या हल हो जाएगी।