फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Appears in Court via Video Conferencing Testifies in Multi-Level Marketing Fraud Case

Sonu Sood: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए सोनू सूद, फ्रॉड केस में दी गवाही

Mon, 10 Feb 2025 03:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी फ्रॉड केस में गवाही दी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Sonu Sood Appears in Court via Video Conferencing Testifies in Multi-Level Marketing Fraud Case
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके फिल्मी करियर से नहीं, बल्कि एक कानूनी मामले से जुड़ा है। दरअसल, हाल ही में सोनू सूद ने लुधियाना की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही दी। वह एक मल्टीलेवल मार्केटिंग (एमएलएम) कंपनी के खिलाफ चल रहे फ्रॉड केस में गवाह के रूप में पेश हुए।

विज्ञापन

Ed Sheeran: जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की फिल्म का गाना गाते दिखे एड शीरन..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

लुधियाना में एक मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस कंपनी ने सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। मामला दर्ज होने के बाद सोनू को गवाही देने के लिए पेश होने को कहा गया था, लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ रहे। इसके बाद मामले में लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमआईसी) रमनप्रीत कौर ने 29 जनवरी को सोनू सूद के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। अदालत ने मुंबई के ओशिवारा थाने के एसएचओ को सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज, शो पर परिवार से जुड़ा अश्लील बयान दिया था


सोनू सूद ने दी थी सफाई

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक बयान भी जारी किया था। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि उन्हें इस केस में गवाह के रूप में बुलाया गया था और उनका इस मामले से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। सोनू ने लिखा, "यह एक तीसरे पक्ष के मामले से जुड़ा है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हमारे वकीलों ने समन का जवाब दिया है और मैं 10 फरवरी को अपना बयान दर्ज करवाऊंगा।"


मामला क्या है?

लुधियाना में यह मामला एक एमएलएम कंपनी के फ्रॉड से जुड़ा हुआ है, जिसका नाम 'रिकेजा कॉइन' है। कंपनी ने लोगों से झूठे वादे किए थे कि अगर वे निवेश करेंगे तो उन्हें तगड़ा रिटर्न मिलेगा। इसको लेकर राजेश खन्ना नाम के वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया गया था कि कैसे मोहित शुक्ला नाम के शख्स ने उन्हें इस कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। वकील के अनुसार मोहित ने उन्हें कहा था कि अगर वह आठ हजार रुपये निवेश करेंगे तो उन्हें 10 महीने में 24 हजार रुपये मिलेंगे। मोहित शुक्ला से कुल 12,500 डॉलर निवेश कराए जो भारतीय करेंसी में लगभग 10 लाख रुपये होते हैं। लेकिन जब निवेश की अवधि पूरी हुई तो उन्हें अपना रिटर्न नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मोहित शुक्ला के बारे में और जानकारी जुटाई, जिससे यह खुलासा हुआ कि वह पहले भी इस तरह के फ्रॉड कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed