रश्मिका मंदाना, प्रिया प्रकाश वारियर और तृप्ति डिमरी के बाद अब लोगों ने तान्या मिश्रा को भारत की नई नेशनल क्रश का टैग दे दिया है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या कौन हैं और कैसे उनको यह टैग मिल गया, जिसकी वजह से वह फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
2 of 6
तान्या मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कौन हैं तान्या मिश्रा?
तान्या मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 31 जनवरी, 1999 को जन्मी अभिनेत्री मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहती हैं। तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो में फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राजिया जैसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं। उन्हें पहली बार पॉपुलैरिटी तब मिली थी, जब अप्रैल-मई 2024 में वह 'फेमिना' के कवर पेज पर नजर आई थीं।
3 of 6
तान्या मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
मिस इंडिया पेजेंट से मिली पहचान
तान्या ने साल 2019 में ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया। वह IAWA मिस इंडिया में चौथी रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह कई दूसरे अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।
4 of 6
तान्या मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कैसे मिला नेशनल क्रश का टैग?
तान्या मिश्रा को नेशनल क्रश का टैग उनकी हालिया तस्वीरों के लिए मिला है। वायरल फोटो को देखने के बाद कोई उनकी अदाओं पर फिदा हो गया है, तो कोई उनके लुक्स में खो गया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
5 of 6
तान्या मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कौनसी हैं तान्या मिश्रा की फिल्में और सीरीज
मॉडलिंग के साथ-साथ तान्या ने कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साल 2023 में उन्होंने फिल्म 'गजनवी' में नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्म 'चेज' में सीबीआई इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुकी हैं।