फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Returns To London Captain India sets After National Film Award Win

कार्तिक आर्यन: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद लंदन क्यों गए अभिनेता? खास है वजह

Mon, 28 Sep 2026 09:20 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 09:20 AM IST
सार

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। अब एक्टर अपनी नई फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए लंदन चले गए हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Returns To London Captain India sets After National Film Award Win
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

22 सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस पुरस्कार को जीतने के बाद एक्टर इसे लेकर सीधा लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे और अब वह लंदन चले गए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, कार्तिक ने अपनी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। सेट पर लौटते ही टीम ने कार्तिक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी जीत का जश्न केक काटकर मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।
विज्ञापन

Kartik Aaryan Returns To London Captain India sets After National Film Award Win
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
टीम ने पोस्ट में लिखी ये बात
टीम ने कार्तिक का स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा था, 'वेलकम बैक कैप्टन कार्तिक आर्यन। टीम 'कैप्टन इंडिया' को आपको सेट पर वापस देखकर बहुत गर्व हो रहा है और हम सेलिब्रेशन करना बंद नहीं कर सकते। एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के साथ अब एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा है।' 

वीडियो में कार्तिक केक काटते हुए नजर आए। इस दौरान पूरी टीम ने तालियां बजाकर और चीयर करके इस खास पल को सेलिब्रेट किया। बता दें कि 'कैप्टन इंडिया' का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। एक सितंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन

Kartik Aaryan Returns To London Captain India sets After National Film Award Win
कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल से क्यों लटकी है 'कैप्टन इंडिया'?
  • ‘कैप्टन इंडिया’ का साल 2021 में हुआ था। तब फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करने वाले थे। 
  • फिल्म में कार्तिक भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका में नजर आने वाले थे। 
  • कहानी भारत के एक बड़े मानवीय निकासी अभियान से प्रेरित बताई गई, जिसमें हजारों लोगों को संकट के बीच सुरक्षित निकालने की कोशिश की जाती है। 
  • फिर प्रोड्यूसर सुभाष काले ने आरोप लगाया कि इसकी कहानी 'ऑपरेशन यमन' से मिलती-जुलती है।
  • हालांकि, बाद में विवाद सुलझ गया। बस फिर फिल्म में एक बड़ा बदलाव हुआ। हंसल मेहता की जगह शिमित ने निर्देशन की कमान संभाल ली।
विज्ञापन

Kartik Aaryan Returns To London Captain India sets After National Film Award Win
कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर जाहिर की थी खुशी
अवॉर्ड सेरेमनी के बाद मीडिया से बात करते हुए कार्तिक ने इस सम्मान के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने राष्ट्रपति के संबोधन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'थैंक यू, थैंक यू वेरी मच… मैं बहुत खुश हूं। मैं प्रेसिडेंट मैम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने इसे बहुत खूबसूरती से संबोधित किया। जिस तरह से उन्होंने बात की, मैं शब्दहीन हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed