फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam says Anu Malik bullied him singer reveals he later understood how to deal with him

Sonu Nigam: 'मैं बाद में समझ गया कि जितना दबोगे, उतना दबाएंगे', अनु मलिक संग बॉन्डिंग पर बोले सोनू निगम

Sat, 07 Oct 2023 02:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

सोनू निगम ने अनु मलिक के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले मुझे उनसे डर लगता था। जब मैं इंडस्ट्री में नया था तो वह मुझे बुली किया करते थे, क्योंकि वह मुझसे उम्र में बड़े थे और उनके पास काफी अनुभव था'।

विज्ञापन
Sonu Nigam says Anu Malik bullied him singer reveals he later understood how to deal with him
सोनू निगम-अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अनु मलिक के साथ अपनी बॉन्डिंग का जिक्र किया। सोनू निगम का कहना है कि अनु मलिक ने उन्हें काफी बुली किया और इस वजह से वह उनसे काफी डरते थे। सोनू निगम ने कहा कि अधिकांश कपोंजर के साथ उनके रिश्ते बेहतर रहे, क्योंकि उनका कोई एजेंडा नहीं रहा। इस दौरान सोनू निगम ने अनु मलिक के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


14 की उम्र में हुई पहली मुलाकात
सोनू निगम ने अनु मलिक के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले मुझे उनसे डर लगता था। जब मैं इंडस्ट्री में नया था तो वह मुझे बुली किया करते थे, क्योंकि वह मुझसे उम्र में बड़े थे और उनके पास काफी अनुभव था'। मैं जब उनसे मिला तब मेरी उम्र 14 वर्ष थी। एक कॉम्पटीशन के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी, जिसे मैंने जीता था। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'जब ये बड़ा हो जाए तो इसे मेरे पास ले आना।'
विज्ञापन

Shefali Shah: छोटी उम्र में उत्पीड़न की शिकार हुई थीं शेफाली, वर्षों बाद अभिनेत्री के खुलासे ने किया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह समझे सच्चाई
सोनू निगम ने आगे बताया, 'जब मैं मुंबई आया तो मेरे पिता और मैं उन्हें देखने गए। उस समय वह बहुत डराने वाले थे। लेकिन, धीरे-धीरे मुझे समझ आ गया कि उनसे कैसे डील करना है। जितना दबोगे, उतना दबाएंगे। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। वह मेरे गुरु जी हैं।'
Rajniesh Duggall: 'बिग बॉस' करने से है इस अभिनेता को परहेज, कई बार प्रस्ताव ठुकराने का किया दावा

कुमार सानू ने भी दी कुछ ऐसी टिप्पणी
बता दें कि सोनू निगम से पहले कुमार सानू ने भी अनु मलिक पर कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। कुमार सानू के मुताबिक अनु मलिक के साथ काम करते हुए उन्हें काफी नर्वस महसूस हुआ। हाल ही में कुमार सानू ने अनु मलिक के संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए अनु मलिक को खड़ूस बताया। 
Tiger Ka Beta: ‘टाइगर 3’ तक छह साल बड़ा हो चुका टाइगर का बेटा, इकरित पहुंचने से पहले किया था जोया के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed