Shefali Shah: छोटी उम्र में उत्पीड़न की शिकार हुई थीं शेफाली, वर्षों बाद अभिनेत्री के खुलासे ने किया हैरान
हाल ही में, शेफाली शाह ने खुलासा किया है कि कम उम्र में वह उत्पीड़न की शिकार हो गई थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री शेफाली शाह ने 'दिल्ली क्राइम' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार बखूबी अदा किया। दूसरे सीजन में वह और ज्यादा मजबूत नजर आईं। अपने इस किरदार के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 का नामांकन भी मिला है। शेफाली को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में, शेफाली शाह ने खुलासा किया है कि कम उम्र में वह उत्पीड़न की शिकार हो गई थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने शानदार अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। चाहे वह 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट की मां की भूमिका निभाना हो या 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाना हो, शेफाली ने दर्शकों के सामने अपने अभिनय कौशल को बेहतरीन ढंग से पेश किया है।
Stardom: आर्यन खान की 'स्टारडम' में नजर आएंगी मोना सिंह, सीरिज से जुड़ीं नई जानकारियां आईं सामने
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, शेफाली शाह ने सड़क पर उत्पीड़न के मुद्दे पर प्रकाश डाला और बहुत कम उम्र में इसका सामना करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उन्हें कितना डर लग रहा था और कोई भी उस समय उनकी सहायता के लिए खड़ा नहीं हुआ था। शेफाली ने कहा, 'मुझे याद है मैं छोटी थी और स्कूल से वापस आते समय बाजार में मैंने इसका सामना किया था। मैं उस इसके बारे में कुछ नहीं कर सकी। मैं छोटी थी और मैं बस डरी हुई थी। वहां भीड़ थी, लेकिन किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया। मुझे लगता है कि लगभग सभी महिलाओं को कहीं न कहीं इसका सामना करना पड़ा है।'
Stardom: आर्यन खान की 'स्टारडम' में नजर आएंगी मोना सिंह, सीरिज से जुड़ीं नई जानकारियां आईं सामने
पिछले दिनों शेफाली ने करियर को लेकर खुलासा करते हुए शेफाली ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा करियर सच में काम करने से ज्यादा इंतजार करने पर केंद्रित रहा है। मैंने कुछ समय के लिए टीवी पर काम किया फिर मैंने सत्या और मानसून वेडिंग की। उसके बाद मेरे बच्चे हुए और मैं घर पर रहना चाहता थी। बाद जब वे बड़े हुए तो मैं काम कर सकती थी, लेकिन मुझे उस तरह का काम नहीं मिल रहा था जो मैं करना चाहती थी।'