पोलैंड की गायिका नतालिया को सोनू निगम ने दिया बड़ा मौका, साथ रिकॉर्ड किया ये खास गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) को लेकर म्यूजिक कंपनियों की मनमानी के विरोध में हिंदी सिनेमा के लिए गिने चुने गाने ही गा रहे सोनू निगम की निगाहें अब सात समंदर पार के सितारों पर जा अटकी हैं। एमसी योगी, शैनॉन जैसे मशहूर गायकों के साथ जुगलबंदी कर चुके सोनू ने एक नया गाना पौलेंड की सिंगर नतालिया लेस्ज के साथ रिकॉर्ड किया है।
'फायर इन द स्काई' नाम के इस गाने में नतालिया लेस्ज और सोनू निगम का तालमेल काफी अच्छा सुनाई दे रहा है। सोनू के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह पिछले दो साल से बहुत ज्यादा यात्राएं कर रहे हैं। उसी का नतीजा यह वीडियो है जो इंटरनेट पर चल रहा है। साथ ही वह दुनिया की कुछ मशहूर हस्तियों के साथ भी संगीत के क्षेत्र में अलग अलग प्रयोग करने की योजनाएं भी बना रहे हैं।
सोनू और नतालिया का गाना टाइम्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इससे पहले सोनू निगम ने अमेरिकन रैपर एमसी योगी के साथ हॉल ऑफ फेम', अमेरिकन गीतकार और लेखक जर्मेन जैक्सन और शैनॉन के संग क्रमशः 'इट इज इट' और 'ओएमटी' किया है। फायर इन द स्काई गाने में सोनू ने अपनी गायिकी की अद्भुत रेंज का प्रदर्शन करते हुए इसके म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है, राहुल सूद ने।