फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor the only Indian celeb invited to Diors Autumn Winter show in Paris read here

Sonam Kapoor: डियॉर फैशन शो हिस्सा लेने वाली सोनम बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस, अभिनेत्री ने जाहिर की उत्सुकता

Mon, 03 Jul 2023 05:56 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

डियॉर ऑटम-विंटर शो पेरिस में आयोजित हो रहा है, जहां सोनम कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा होगीं। वह इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor the only Indian celeb invited to Diors Autumn Winter show in Paris read here
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर और कई जाने-माने फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी रही हैं। इस बीच खबर है कि सोनम जल्द ही डियॉर फैशन शो में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

Sonam Kapoor the only Indian celeb invited to Diors Autumn Winter show in Paris read here
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पेरिस में होगा शो का आयोजन
इस बार डियॉर के ऑटम-विंटर शो पेरिस में आयोजित हो रहा है,जहां सोनम भी इस इवेंट का हिस्सा होगीं। वह इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। अभिनेत्री तीन  जुलाई 2023 को पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonam Kapoor the only Indian celeb invited to Diors Autumn Winter show in Paris read here
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों ने किया था रैम्प वॉक
बता दें कि सोनम आखिरी बार पेरिस फैशन वीक में का हिस्सा बनी थीं। वहीं, सन् 1962 के बाद इस साल मार्च में भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था। शो गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों को चुराकर बने ये PAK शोज, लिस्ट में 'मोहब्बत तुझे अलविदा' से 'चीख' तक कई शामिल

विज्ञापन

Sonam Kapoor the only Indian celeb invited to Diors Autumn Winter show in Paris read here
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्लाइंड' में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' से फिर एक बार वापसी कर रही हैं। उनकी यह फिल्म सात जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम एक अंधी महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक भी मुख्य किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें- MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed