फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor film Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga teaser poster out

पापा संग काम करने का सोनम कपूर का सपना हुआ पूरा, ‘एक लड़की को...’ का टीजर रिलीज

Thu, 28 Jun 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor film Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga teaser poster out
सोनम कपूर और अनिल कपूर जल्द ही फिल्म  'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर सामने आ चुका है। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म में अपना लुक भी जारी किया है। इसमें क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से। जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही है।
विज्ञापन


फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों को बाप-बेटी के रोल में ही देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed