खत्म हुआ दीपिका और सोनम का झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार जो आंखों को दिखाई पड़ता है, वह सच नहीं होता। लेकिन कम से कम उसे तात्कालिक रूप से तो झूठ नहीं माना जा सकता।
बीते रविवार को जब मुंबई में फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ का सेलेब्रिटी शो हुआ तो हर कोई यह देख कर हैरान था कि दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर न केवल साथ बैठ कर फिल्म देख रही हैं, बल्कि हंस-हंस कर बातें भी कर रही हैं।
फिल्म में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि सोनम क्यों आई हैं? सोनम अपने चचेरे भाई अर्जुन के लिए आई थीं।
फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद सूत्रों के अनुसार, ‘दीपिका और सोनम एक-दूसरे के साथ सहज थीं और उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया। खास बात यह कि सोनम ने दीपिका के काम की तारीफ भी की।’
वैसे पिछले कुछ समय से दोनों अभिनेत्रियां मीडिया में एक-दूसरे के विरुद्ध बातें कर रही थीं, उन्हें देखते हुए उनका इस तरह साथ आना चौंकाने वाला था। खास तौर पर सोमन अक्सर दीपिका के विरुद्ध कड़वी बातें कहती नजर आई हैं।
सोनम ने क्या कहा था दीपिका को?
कॉफी विद करन में जब उनसे पूछा गया था कि फिल्म इंडस्ट्री की कौन सी ‘गुड गर्ल’ अब ‘बैड गर्ल’ बन चुकी है तो उन्होंने तपाक से कहा था कि दीपिका। यही नहीं, सोनम ने यहां तक कहा था कि दीपिका को मीडिया में जरूरत से ज्यादा कवरेज मिल रहा है और उनकी पीआर कंपनी ज्यादा ही ‘उत्साही’ है।
उल्लेखनीय है कि दोनों हीरोइनों के पीआर का काम एक ही कंपनी देखती थी। मगर तनाव इतना बढ़ गया था कि कुछ महीने पहले सोनम ने उस पीआर कंपनी को छोड़ कर नई कंपनी से जुड़ने का फैसला किया। सोनम का कहना था कि दीपिका के मुकाबले उसका पीआर सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘फाइंडिंग फैनी की स्क्रीनिंग के बाद दोनों पक्की सहेलियों जैसा बर्ताव कर रही थीं।’ वैसे रोचक तथ्य यह है कि निर्देशक होमी अदजानिया पहले इस फिल्म में सोनम कपूर को लेना चाहते थे, मगर उनके पास डेट्स की समस्या थी।
वैसे सोनम और दीपिका की प्रतिद्वंद्विता कोई नई बात नहीं है। दोनों की पहली फिल्में ‘सांवरिया’ और ‘ओम शांति ओम’ साथ-साथ रिलीज हुई थी। इस टक्कर में दीपिका को कामयाबी मिली थी।