{"_id":"57bfca9a4f1c1b3257d4f205","slug":"sonakshi-sinha-wants-to-work-in-dabangg-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' के लिए गोटियां बिछा रहीं सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' के लिए गोटियां बिछा रहीं सोनाक्षी सिन्हा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की नाराजगी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से छुट्टी हो चुकी है। इस फिल्म की तैयारियां शुरू हैं और दबंग तथा दबंग-2 की हीरोइन सोनाक्षी परेशान हैं कि कैसे पार्ट-3 का हिस्सा बनें। अब उन्होंने मीडिया के माध्यम से सलमान और अरबाज को संदेश भिजवाया है कि वह इस फिल्म में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि दबंग मेरी पहली फिल्म थी और मेरा रज्जो का किरदार कहानी में अभी तक जिंदा है। वह मरा नहीं है।
विज्ञापन
सोनाक्षी का कहना है कि एक हिट फिल्म के किरदार को आप अचानक बदल नहीं सकते। वह इस फिल्म को हर हाल में करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी चाहे जितनी आगे बढ़ जाए, उसे कहीं भी मोड़ दिया जाए अगर मेरे किरदार की उसमें जरूरत पड़ी तो मेहमान कलाकार की तरह भी मैं रोल कर सकती हूं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दबंग फिल्मों के अलावा सोनाक्षी की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। उनका करिअर डांवालोड है और वह जानती हैं कि सलमान का सहारा ही उन्हें मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन