फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha unhappy with hia affair question

पिछली मोहब्बत के नाम पर क्यों रूठ रही हैं सोनाक्षी

Fri, 11 Apr 2014 08:29 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha unhappy with hia affair question

सोनाक्षी से जब उनसे उनके आर.…राजकुमार' के सह कलाकार शाहिद कपूर के साथ कथित 'लिंक-अप' के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, "मैं जहां जाती हूं इसी सवाल का सामना करना पड़ता है। मैं सच में इससे बेहद परेशान हो गई हूं."

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे ख़ुद याद नहीं कि मैंने आख़िरी बार कब शाहिद कपूर से बात की थी या उससे मिली थी. जब भी मैं घर से बाहर निकलती हूँ अगले दिन ख़बरों में आ जाता है कि मैं शाहिद कपूर से मिलने गई थी. अब मुझे इन सब बातों पर बहुत ग़ुस्सा आने लगा है."

विज्ञापन

मेरा परिवार यह सबकुछ समझता है

sonakshi sinha unhappy with hia affair question

सोनाक्षी को तो इन ख़बरों पर ग़ुस्सा आता है लेकिन उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया होती है. उनके पिता कैसे इनसे निपटते हैं.

इस पर सोनाक्षी बोलीं, "उन्होंने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वह अब इस सबके आदी हो गए हैं. मेरा परिवार मुझे अच्छी तरह समझता है और अगर ऐसा कुछ भी होता तो उन्हें सबसे पहले पता चलता.”

‘मेरा काम है अभिनय’

sonakshi sinha unhappy with hia affair question

देश में चुनाव का माहौल है और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी पटना से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. क्या सोनाक्षी अपने पिता का प्रचार करने नहीं जाएंगी.

सोनाक्षी इस पर कहती हैं, "मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. मेरे पिताजी भी मुझसे ऐसी कोई उम्मीद नहीं रखते कि मैं उनके प्रचार अभियान का हिस्सा बनूं."

विज्ञापन

पापा को मेरी जरूरत नहीं

sonakshi sinha unhappy with hia affair question

उन्होंने आगे कहा, "वैसे भी शत्रुघ्न सिन्हा को मेरी ज़रूरत नहीं है. उनके चाहने वाले बहुत हैं, उनकी लोकप्रियता बहुत है और वह अपने बूते पर चुनाव जीत सकते हैं. एक परिवार के तौर पर मैं हमेशा उनकी समर्थक रहूंगी पर मेरा काम है अभिनय करना, प्रचार करना नहीं."

इस शुक्रवार भारत में रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड फ़िल्म 'रियो-2' के हिंदी संस्करण में सोनाक्षी सिन्हा ने डबिंग की है. इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म 'हॉलीडे' में भी दिखेंगीं जो छह जून को रिलीज़ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed