फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Supernatural Thriller Film Nikita Roy Trailer Out Now

Nikita Roy Trailer: निकिता रॉय का ट्रेलर रिलीज, डरावनी ताकतों का मुकाबला करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

Wed, 11 Jun 2025 10:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Jun 2025 10:03 PM IST
सार

लगभग तीन साल के गैप के बाद सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘निकिता रॉय’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जानिए, क्या खास है इस फिल्म के ट्रेलर में। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Supernatural Thriller Film Nikita Roy Trailer Out Now
फिल्म 'निकिता रॉय' के ट्रेलर के कुछ दृश्य - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इस ट्रेलर में सोनाक्षी शैतान, भूत-प्रेत यानी सुपरनेचुरल ताकतों का सामने करती हुई दिखीं। फिल्म में परेश रावल भी एक अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


ट्रेलर में नजर आईं ये बातें 
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘निकिता रॉय’ में एक जासूस की भूमिका में दिख रही हैं। निकिता का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है, जो लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है।। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं, जो निकिता को गाइड करते हैं। इन सब बातों के बीच कुछ डरावने दृश्य सामने आते हैं, जिसमें शैतान और भूत-प्रेतों की झलक मिलती है। इन ताकतों का और उस गुरु यानी परेश रावल के किरदार का मुकाबला निकिता रॉय कैसे करेगी? यही फिल्म में दिखाया जाएगा। निकिता रॉय के रोल में सोनाक्षी काफी जम रही हैं। वहीं ट्रेलर में परेश रावल अपनी एक्टिंग से डर का माहौल बनाने में पूरी तरह से कामयाब नजर आते हैं। उनके डायलॉग भी काफी दमदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिलीज की तारीख भी आई सामने 
सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज डेट भी ट्रेलर के साथ साझा की गई है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक कुश एस सिन्हा हैं। फिल्म को निक्की खेमचंद भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील

तीन साल बार बड़े पर्दे पर सोनाक्षी की वापसी 
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ साल 2022 में थिएटर में रिलीज हुई। फिर ‘काकुड़ा’ में वह दिखीं लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। इस तरह देखा जाए तो बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में तीन साल के बाद सोनाक्षी सिन्हा की कोई फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed