फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile

Sonakshi Sinha: अपने सास-ससुर के साथ कैसा है सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता, बोलीं - जहिर के घर वाले एक कदम आगे...

Sun, 30 Mar 2025 08:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 30 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ यूट्यूब पर लाइव बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने सास-ससुर और बाकी घरवालों के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile
जानिए कैसा है इकबाल के माता-पिता के साथ सोनाक्षी का रिश्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हुई थी। शादी के बाद अब सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल के माता-पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की है। 
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile
सोनाक्षी ने किया लाइव में कई चीजों का खुलासा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी के लाइव के दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें अपने घर और ससुराल में क्या फर्क लगता है। सोनाक्षी ने जवाब में कहा, ''उनके मायके में उन्हें बेटी की तरह बहुत प्यार मिला, लेकिन ससुराल में उन्हें बेटी से भी ज्यादा प्यार और सम्मान मिलता है।'' आगे सोनाक्षी ने कहा, ''वह खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसे ससुराल वाले मिले, जो उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और हमेशा यह महसूस कराते हैं कि वह उनके घर की बेटी हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile
सोनाक्षी का लाइव में किया खुलासा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी की इन बातों पर उनके पति जहीर ने मजाक में कहा, "अच्छा हुआ कि ऐसा सच में नहीं हुआ।" इस पर सोनाक्षी हंस पड़ीं और बोलीं, "अरे, भावनाओं को समझो, हर बात पर तर्क मत लगाओ। यह तो बस कहने का तरीका है।"
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile
बेटी की तरह चाहते हैं ससुराल वाले - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले सात साल तक डेटिंग की थी। पिछले साल जून में उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने सिंपल वेडिंग की और बाद में ग्रैंड रिस्पेशन किया। दोनों की मुलाकात कथित तौर पर सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जहीर ने सलमान की फिल्म 'नोटबुक' से अपने करियर की शुरुआत की थी और सोनाक्षी के साथ 'डबल एक्सएल' फिल्म और 'ब्लॉकबस्टर' म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

यह भी पढ़ें:
Prabhas Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' को लेकर आया नया अपडेट, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दी जानकारी

Sonakshi Sinha Opens Up On Loving Relationship With Her In Laws parents of zaheer iqbal They Go An Extra Mile
"जटाधारा" में नजर आएंगी सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ की फिल्म "जटाधारा" में नजर आएंगी। यह उनकी साउथ डेब्यू फिल्म है। इस सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म का पहला लुक 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर सामने आया था। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के पोस्टर के साथ की।

यह भी पढ़ें:
Vijay Sethupathi: उगादि के पर्व पर पुरी ने की विजय सेतुपति के साथ फिल्म की घोषणा, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed