फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha enjoying vacations with husband Zaheer Iqbal shares romantic photo with fans

Sonakshi Sinha-Zaheer: हमसफर जहीर के साथ सोनाक्षी की मस्ती, सोशल मीडिया पर साझा कीं रोमांटिक फोटोज

Tue, 26 Nov 2024 02:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Nov 2024 02:43 PM IST
सार

Sonakshi Sinha-Zaheer: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों हमसफर जहीर इकबाल के साथ सैर सपाटे पर निकली हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो साझा किए हैं।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha enjoying vacations with husband  Zaheer Iqbal shares romantic photo with fans
इटली यात्रा पर जहीर-सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी में शुमार हैं। धर्म की दीवार तोड़ दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे। दोनों इस वक्त विदेश घूमने निकले हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जहीर के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। जहीर और सोना बेहद प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन

Sonakshi Sinha enjoying vacations with husband  Zaheer Iqbal shares romantic photo with fans
इटली यात्रा पर जहीर-सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक-दूजे में खोए सोना-जहीर
साझा किए गए फोटोज में जहीर और सोनाक्षी एक दूजे की बाहों में खोए रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इसके अलावा सोनाक्षी कबूतरों के साथ खेलती और उन्हें दाना खिलाती नजर आ रही हैं। एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha enjoying vacations with husband  Zaheer Iqbal shares romantic photo with fans
इटली यात्रा पर जहीर-सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम

कर रहे इटली की सैर
बता दें कि ये जोड़ी इन दिनों इटली यात्रा पर है। इनके साथ कुछ करीबी दोस्त भी साथ घूमने निकले हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इस साल जून में रजिस्टर मैरिज की। इनकी शादी एक निजी समारोह में आयोजित हुई, जिसमें इनके इंडस्ट्री के करीबी दोस्त भी शामिल हुए। कई साल के एक दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha enjoying vacations with husband  Zaheer Iqbal shares romantic photo with fans
इटली यात्रा पर जहीर-सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने लुटाया प्यार
दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस के साथ साथ कुछ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। सबा पटौदी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। यूजर लिख रहे हैं कि आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं। अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी की नजर न लगे, इसी तरह साथ बना रहे'। एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत जोड़ी'। बता दें कि फिल्म डबल एक्सएल में सोना और जहीर साथ काम कर चुके हैं।
Ila Arun: 'जो लोग गांव में नहीं रहे, उन्हें ये नहीं समझ आएगा', 'करण अर्जुन' के 'गुपचुप' गाने पर बोलीं इला अरुण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed