फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ila Arun talks about Gup Chup song from Movie Karan Arjun says these songs were meant to be fun

Ila Arun: 'जो लोग गांव में नहीं रहे, उन्हें ये नहीं समझ आएगा', 'करण अर्जुन' के 'गुपचुप' गाने पर बोलीं इला अरुण

Tue, 26 Nov 2024 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

Ila Arun On Gup Chup Song: करण अर्जुन फिल्म तीन दशक बाद दोबारा रिलीज हुई है। इस फिल्म का 'गुपचुप' गाना खूब हिट रहा। हाल ही में गायिका इस पर बात करती नजर आईं।

विज्ञापन
Ila Arun talks about Gup Chup song from Movie Karan Arjun says these songs were meant to be fun
इला अरुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'करण अर्जुन' का 'गुपचुप' गाना जबर्दस्त हिट रहा। आज भी यह गाना खूब सुना जाता है। तारीफ के साथ-साथ एक तबके ने इसकी आलोचना भी खूब की हैं। इसे कथित तौर पर 'अश्लील' कहा गया। इस गाने को लोकप्रिय गायिका इला अरुण और अल्का याग्निक ने मिलकर गाया। हाल ही में इला अरुण गाने को लेकर अपने विचार साझा करती नजर आईं। 

विज्ञापन

 

बोलीं- अश्लील नहीं थे उस दौर के गाने
बॉलीवुड में कई क्लासिक गानों को अपने सुरीले कंठ से सजाने वाली इला अरुण का कहना है कि उस दौर के गाने कभी अश्लील नहीं होते थे। इंडिया टुडे से बातचीत में इला अरुण ने करण अर्जुन फिल्म के 'गुपचुप गुपचुप' गाने पर बात करते हुए कहा कि तब के गाने अश्लील नहीं थे, बल्कि उनमें चुलबुलापन था। हल्की-फुल्की शरारत थी। बता दें कि इस गाने को राजेश रोशन ने कंपोज किया। इसके इंदीवर ने लिखा।
Naga Chaitanya Sobhita: शादी से पहले नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला की नई तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

जो गांव में नहीं रहे वे शायद ही समझें
इला अरुण ने कहा, 'अश्लीलता और चिढ़ाने के बीच एक रेखा होती है'। उन्होंने आगे कहा, 'जब चोली के पीछे गाना रिलीज हुआ था, तो लोगों ने इसे कमतर आंकने की कोशिश की थी, लेकिन यह कभी भी एक गंदा गाना नहीं था। यह मजाकिया ढंग का गाना था। जैसे आती क्या खंडाला या चोली के पीछे। ये गाने मजेदार थे। जो लोग गांवों में नहीं रहे हैं या बड़े परिवारों में नहीं पले-बढ़े हैं, वे शायद इन्हें न समझ पाएं। उन दिनों टीवी नहीं थे, इसलिए लोगों ने शादियों और होली जैसे अवसरों के लिए अपने खुद के गाने बनाए'।
Aishwarya Rai: अभिषेक से अलगाव की खबरों के बीच ऐश्वर्या ने कहा-अपने मूल्यों से समझौता न करें

विज्ञापन

क्लासिक गानों को फिर से बनाने के ट्रेंड पर जताई चिंता
इला अरुण ने कहा, 'ये गाने पारिवारिक समारोहों में गाए जाते थे, जहां भाभियां एक-दूसरे को चिढ़ाती थीं या देवर और भाभी के बीच मजाकिया नोकझोंक होती थी। लेकिन आज, गाने अश्लीलता की सीमा पार कर चुके हैं। अश्लीलता और मजाकिया छेड़छाड़ में बहुत अंतर है। चोली के पीछे, गुप चुप, ये सभी गाने मस्ती-मजाक वाले थे। इनमें अश्लीलता नहीं थी'। अरुण ने क्लासिक गानों को फिर से बनाने के मौजूदा चलन पर भी चिंता जाहिर की।
ShahRukh Khan: शाहरुख ने अपनी सफलता को कई लोगों के सहयोग का नतीजा बताया, बोले-यह दो तरफा सड़क है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed