फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha close to arjun kapoor

क्या सोनाक्षी इन दिनों अर्जुन के बहुत करीब हैं?

Thu, 04 Dec 2014 12:48 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha close to arjun kapoor

सलमान ख़ान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर चुकीं सोनाक्षी सिन्हा की तमन्ना ऋतिक रोशन के साथ काम करने की है।

विज्ञापन


बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं सीनियर कलाकारों के साथ-साथ युवाओँ के साथ-साथ भी काम कर चुकी हैं लेकिन मेरा ड्रीम है ऋतिक रोशन के साथ काम करने का। उनके साथ स्क्रीन पर एक ही फ़्रेम में डांस करना कमाल का अनुभव होगा। सोनाक्षी, अजय देवगन के साथ इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'ऐक्शन जैक्सन' में दिखेंगी।
विज्ञापन


फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं, जिनके साथ वह इससे पहले 'राउडी राठौर' और 'आर।राजकुमार' जैसी फ़िल्में कर चुकी हैं। सोनाक्षी ने ज्यादातर फ़िल्मों में परंपरागत भारतीय लड़की का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उकता तो नहीं गईं ऐसी फिल्मों से?

sonakshi sinha close to arjun kapoor

क्या एक जैसी भूमिकाएं कर-करके वह उकता नहीं गई हैं। इसके जवाब में सोनाक्षी कहती हैं, "मैं ऐसी फ़िल्में करती हूं जो ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचे। अब ये इत्तेफ़ाक़ है कि उन फ़िल्मों में मेरे रोल एक जैसे थे। लेकिन अब नए साल पर मेरा प्रण होगा कि मैं अलग-अलग किस्म के रोल करूं।"

बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर की कथित नज़दीकियों की ख़बरें सुर्खियां बनती रहीं। इसके जवाब में सोनाक्षी कहती हैं, "अब मैं ऐसी ख़बरों पर प्रतिक्रिया भी नहीं देती। किसी के साथ रेस्टोरेंट में साथ जाकर खाने या फ़िल्म देखने पर लोग बवाल मचा देते हैं। बेहतर है ऐसी ख़बरों पर चुप ही रहा जाए। एक्शन जैक्सन' के बाद सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म 'तेवर' में दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed