सोनाक्षी को काली और मोटी कहा तो ट्विटर पर छिड़ी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा का ट्विटर से कुछ अलग किस्म का रिश्ता है। वो अक्सर ट्विटर पर किसी ना किसी से भिड़ जाती हैं। पर इस इस दफा तो हद ही हो गई। दरअसल सोनाक्षी के मोटापे को लेकर अक्सर ट्वीट किए जाते हैं। लेकिन हद तब हो गई जब देविका नाम के ट्विटर अकाउंट से सोनाक्षी पर भद्दा कमेंट किया गया।
देविका नाम के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में उनको बदसूरत कहा गया। सोनाक्षी से सवाल किया गया कि क्यों वो इतनी बदसूरत हैं। इस पर सोनाक्षी भी भड़क गईं और उन्होने जमकर भड़ास निकाली। ये है सोनाक्षी को बदसूरत कहने वाला ट्वीट
@sonakshisinha what makes u so damn ugly #SonaSays
विज्ञापन
विज्ञापन
— devika (@devikajoshi760) September 2, 2015
सोनाक्षी के जवाब देने पर ट्विटर बना अखाडा
सोनाक्षी को खुद को अग्ली कहना नागवार गुजरा। उन्होने कहा कि आपसे नफरत करने वाले आपकी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, जबकि वो खुद प्रोफाइल पिक्चर में चूहे जैसे दिखते हैं। सोनाक्षी ने एक चूहे का फोटो भी पोस्ट कर दिया। इसके बाद ट्विटर पर 'सोना सेज' जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड करने लगा।
सोनाक्षी की कामयाबी को कई लोगों ने सिर्फ सलमान की मेहरबानी बताया। तो कुछ ने उनको कहा कि वो बेहद मोटी हैं। सोनाक्षी के प्रशंसको ने इसका जवाब दिया। देविका नाम की यूजर ने सोनाक्षी पर जमकर तंज कसे। देखिए देविका को लेकर किया गया सोनाक्षी का ट्वीट
@devikajoshi760 #sonasays pic.twitter.com/SP4TYDAh5u
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) September 2, 2015