फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi is learning from mandakini

मंदाकनी से कुछ सीख रहीं है सोनाक्षी

Tue, 06 Aug 2013 01:57 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
sonakshi is learning from mandakini

राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ने जब धूम मचाई थी तब सोनाक्षी सिन्हा पैदा भी नहीं हुई थीं। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने यह फिल्म देखी और बार बार देखी।

विज्ञापन


कारण यह है कि उन्हें फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबईः दोबारा' में अपने किरदार के लिए तैयारी करनी थी। सोनाक्षी फिल्म में अंडरवर्ल्ड के दो गैंगस्टरों के बीच अकेली प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म बताती है कि सोनाक्षी कैसे गुरू-चेले के प्यार में फंस जाती हैं। इसके बावजूद 'राम तेरी गंगा मैली' देखने की वजह और ही थी।

असल में सोनाक्षी का रोल हिमाचल प्रदेश के एक छोटे शहर में रहने वाली लड़की का है, जो मुंबई आती है। फिल्मों
में स्टार बनने की उम्मीद लिए।

इस रोल की तैयारी के लिए निर्देशक मिलन लुथरिया ने सोनाक्षी से कहा कि वे राज कपूर की फिल्म देखें। हालांकि लोग इस फिल्म को मंदाकिनी के झरने के नीचे पारदर्शी वस्त्र में नहाने के लिए ज्यादा याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंदाकिनी भी इस फिल्म में हिमाचल प्रदेश की एक कस्बाई लड़की बनी थीं, जो अपने पति की तलाश में बड़े शहर में आती है। इस प्रकार मंदाकिनी और सोनाक्षी के रोल में उनके विचारों की समानता है। उनकी परंपरागत सोच और उनकी झिझक समान है।


मंदाकिनी की तरह सोनाक्षी भी फिल्म में सही चुनने के भ्रम में फंस जाती है। इन बातों को कैसे अभिनय में लाया जाए यही देखने के लिए मिलन ने सोनाक्षी को राज कपूर की फिल्म देखने की सलाह दी। यह तो फिल्म आने पर पता चलेगा कि सोनाक्षी कितना सीख सकीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed