Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना महापात्रा, कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता
सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद से शहनाज के फैंस ने सोना को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया।
विस्तार
पंजाब की कटरीना शहनाज गिल अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस को शहनाज की हर बात काफी पसंद आती है, लेकिन शायद बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा को शहनाज आज-कल बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था और पूछा था कि रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास खुद को बताने के लिए क्या है। इसके बाद भी सोना नहीं रुकीं और फिर से शहनाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
पहले भी किया शहनाज को ट्रोल
सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद शहनाज के फैंस ने सोना को खरी- खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया। शहनाज के फैंस ने सोना पर लाइमलाइट लूटने का आरोप लगाते हुए उन्हें करारा जवाब दिया, लेकिन सोना इसके बाद भी नहीं रुकीं। उन्होंने एक और ट्वीट कर शहनाज गिल पर निशाना साधा है।
Sid-Kiara: शादी के बाद पहली बार सिड कियारा ने की खुलकर बात, बोले-डिंपल और विक्रम पैरेलल वर्ल्ड में साथ आ गए
शहनाज को बनाया निशाना
सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ पैसे खर्च करो, समय लगाओ और प्रयास करो कुछ सीखने के लिए, म्यूजिक टीचर या एक्टिंग कोच बनने के लिए। साथ ही वॉइस डायलॉग सीखने के लिए क्राफ्ट प्रैक्टिस करो, जिसे आप अपना टैलेंट बताना चाहते हो। सफल पुरुषों के पीछे भागना, पीआर खरीदना सफलता नहीं होती। आपके पास अपना टैलेंट होना चाहिए।'
Spend some money, time & effort on getting an education; music teacher, acting coach, voice-dialogue intonation coach & practice whatever other craft, you want to project as ur talent, profession. ‘Cute, glib talk , sucking up to successful men, buying PR,SM’,not success. 🤟🏾🧚🏿♀️🔴
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 28, 2023Spend some money, time & effort on getting an education; music teacher, acting coach, voice-dialogue intonation coach & practice whatever other craft, you want to project as ur talent, profession. ‘Cute, glib talk , sucking up to successful men, buying PR,SM’,not success. 🤟🏾🧚🏿♀️🔴
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 28, 2023
यूजर्स ने लगाई क्लास
सोना के इस ट्वीट के बाद वह एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। वह जो भी कर रही हैं अपने हार्डवर्क से कर रही हैं। क्यों पीछे पड़े हो आप? कोई प्रोजेक्ट छीन लिया क्या शहनाज ने? किसी को नीचा दिखाकर कोई भी ज्यादा ऊपर नहीं जा पाता है। इसलिए सना सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है क्योंकि वह किसी की बेइज्जती नहीं करती।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'खुद ट्वीट करो फिर जब ट्रोल हो तो खुद ही आर्टिकल्स छपवाओ और खुद ही उसको कोट करके ट्वीट करो। वाह इसको कहते हैं असली और गंदा पीआर,जो आप कर रहे हो। अटेंशन सीकर ताली बजाओ।'