Sid-Kiara: शादी के बाद पहली बार सिड कियारा ने की खुलकर बात, बोले-डिंपल और विक्रम पैरेलल वर्ल्ड में साथ आ गए
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शेरशाह के बाद फैंस ने उन्हें और उनकी पत्नी कियारा को इतना प्यार दिया था कि लोगों को ऐसा लगता था कि हमारी शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी शादी हो गई तो लोगों को लगा कि असली विक्रम और डिंपल की शादी हुई है किसी पैरेलल वर्ल्ड में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हाल ही में सात फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में हुई थी। शादी के बाद से दोनों ही कलाकारों की खूब चर्चा हो रही है। दोनों के लुक से लेकर वेन्यू, लहंगा शेरवानी हर तरह की चर्चा हुई है। यहां तक कि फिल्म शेरशाह में दोनों के किरदार को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के बाद खुलकर इस बारे में बात की है। उन्होंने इसको लेकर खुशी जाहिर की है।
विक्रम और डिंपल साथ आ गए
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शेरशाह के बाद फैंस ने उन्हें और उनकी पत्नी कियारा को इतना प्यार दिया था कि लोगों को ऐसा लगता था कि हमारी शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी शादी हो गई तो लोगों को लगा कि असली विक्रम और डिंपल की शादी हुई है किसी पैरेलल वर्ल्ड में। करण जौहर की फिल्म शेरशाह, परम वीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में मेजर बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के साथ उनके रिश्ते को लेकर दिखाया गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म के दौरान डिंपल और विक्रम के बीच बिताए गए बेहद कम समय को दिखाया गया है। दोनों की प्रेम कहानी को खूब सराहा गया था। सिद्धार्थ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस फिल्म को लेकर बात की है।
बेहद खूबसूरत है अक्षय कुमार के आशियाने का कोना-कोना
सिद्धार्थ कियारा ने जताई खुशी
सिद्धार्थ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ऐसा लगा कि असली विक्रम और डिंपल किसी पैरेलल वर्ल्ड में एक साथ आ गए हैं। शेरशाह ने मुझे इतना प्यार दिया है और मेरी पत्नी को भी, तो आपको एक फिल्म से और क्या चाहिए? सिद्धार्थ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह होना ही था। उन्होंने कहा कि हमारी तरह विशाल बत्रा(विक्रम बत्रा के भाई) जब हमारी शादी में आए थे तो वह भी बहुत भावुक और खुश थे। उसी दौरान इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि शादी के बाद का यह ग्लो असली है। नई लाइफ बहुत शानदार है और मैं बहुत खुश हूं।
Ranbir Kapoor: बेटी राहा की वसीयत पर रणबीर से पूछा गया सवाल, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं तस्वीरें
सिद्धार्थ और कियारा अक्सर अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सात फरवरी को शादी के बाद कपल ने सबसे पहले दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी दी थी, उसके बाद बॉलीवुड के दोस्तों के लिए भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। कपल शादी के बाद और प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। शादी के दौरान एक्टर ने सोने की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। वहीं, कियारा आडवाणी ने शादी में हल्का गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों के बीच कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो साझा कर कही यह बड़ी बात