फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Son Of Sardaar 2 Actor Ajay Devgn Opinion On Non Filmy Background Young Talent

Ajay Devgn: ‘पहले दिन स्टार नहीं बन सकते’, फिल्मी बैकग्राउंड से ना आने वाले यंग एक्टर्स पर ऐसा क्यों बोले अजय?

Tue, 22 Jul 2025 05:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Jul 2025 05:29 PM IST
सार

इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ही हाल ही में अजय, अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में नजर आए। आपसी बातचीत में अजय ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले एक्टर्स पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
Son Of Sardaar 2 Actor Ajay Devgn Opinion On Non Filmy Background Young Talent
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

हाल ही में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर को अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल के व्लॉग में देखा गया। इस मुलाकात में अर्चना के पति और एक्टर परमीत सेठी और दोनों बेटे भी नजर आए। पूरे परिवार ने मिलकर अजय और मृणाल से फिल्मी करियर और ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर बात की। इस बातचीत में अजय देवगन ने फिल्मी परिवारों से ना आने वाले एक्टर्स को लेकर बात की। उन्हें लगता है कि जो नए लोग बाहर से आते हैं, वह बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर थोड़ा मिसगाइड होते हैं। 

विज्ञापन

पिता से सीखी इंडस्ट्री से जुड़ी टेक्निकल बातें  
अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग चैनल पर अजय से पूछा कि आपके पिता स्टंट कोरियोग्राफर (वीरू देवगन) थे। आपने उनसे फिल्म इंडस्ट्री के बारे में काफी कुछ सीखा होगा? इस पर अजय का कहना था, ‘मैंने उनसे टेक्निकल बातों के बारे में जाना, इंडस्ट्री के बारे में काफी कुछ सीखा। आज मैं जो कुछ जानता हूं, उनकी बदौलत है। काम को लेकर मेरी जो ईमानदारी है, वह पिता के कारण ही है।’ 

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Actor Ajay Devgn Opinion On Non Filmy Background Young Talent
अर्चना पूरन सिंह, अजय देवगन और परमीत सेठी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अजय बोले- ‘आपको पहले एक्टर बनना होता है’
आगे अर्चना के व्लॉग में अजय बताते हैं कि जो लोग फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते हैं, उनमें से ज्यादातर मिसगाइड होते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं हर किसी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं क्योंकि समझदार लोग भी हैं। लेकिन कई बार वे (नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले लोग) यह नहीं जानते कि एक्टर बनना चाहते हैं या स्टार? आप पहले दिन स्टार नहीं बन सकते, पहले आपको एक्टर बनना होगा। मुझे लगता है कि बाहर के लोगों के बीच कहीं न कहीं यही एक गलतफहमी है। आखिर में तो आपकी कड़ी मेहनत ही काम आती है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Son of Sardaar 2: संजय दत्त को 'सन ऑफ सरदार 2' में काम नहीं करने का अफसोस? सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात 

आगे इन फिल्मों में नजर आएंगे अजय देवगन 
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज हुई। जल्द ही ‘सन ऑफ सरदार 2’ थिएटर में नजर आएगी। इसके बाद भी वह कुछ और फिल्मों में नजर आएंगे। वह फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed