{"_id":"e5de3468-8b0c-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"sohail-quotes-130-crore-for-salman-s-mental","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'मेंटल' के लिए सलमान-सोहेल ने मांगे 130 करोड़ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मेंटल' के लिए सलमान-सोहेल ने मांगे 130 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों वाकई सुपरस्टार बन चुके हैं। इस बात का इशारा उनकी फिल्मों की बाजार वैल्यू से मिल रहा है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग अभी बस शुरू ही हुई है और इस फिल्म को 130 करोड़ की बड़ी रकम लेकर थिएटर्स को बेचने की बात शुरू हो गयी है। अगर ऐसा होता है तो यह एक तरह का रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
सलमान को लेकर सोहेल खान ‘मेंटल’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। वह इन दिनों सलमान की सफलता का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। सुनने में आया है कि सोहेल ‘मेंटल’ के थिएटर राइट्स 130 करोड़ रुपये में बेचना चाहते हैं। इतनी ज्यादा रकम सुन ट्रेड विशेषज्ञ दंग है, लेकिन सोहेल को पूरा विश्वास है कि उन्हें यह रकम मिलेगी। सोहेल को सौ करोड़ रुपये तक के ऑफर्स आ भी गए हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म के जरिए नया इतिहास रचने की सोच रहे सलमान और सोहेल इस फिल्म में आइटम सॉन्ग रखने को तैयार नहीं है लेकिन वह इसके लिए आइटम गर्ल जरूर चाहते हैं। इस फिल्म की नायिका कौन होगी यह अभी भी रहस्य है।
विज्ञापन