फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   soha ali khan wants caste his vote

वोट देने की वजह से सोहा ने किया बड़ा समझौता

Sun, 13 Apr 2014 08:11 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 13 Apr 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
soha ali khan wants caste his vote
सोहा अली खान का एक नया चेहरा सबके सामने आया है। वोट देने के लिए उन्होंने एक बड़ा समझौता किया है।
विज्ञापन


अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने 24 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इसी महीने के अंत में फ्लोरिडा की टेंपा बे में होने वाले अंर्तर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) सप्ताहांत में जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
 
गौरतलब है कि आईआईएफए का आयोजन 23 से-26 अप्रैल को होना है और मुंबई में लोकसभा चुनाव की तारीख भी इसी बीच पड़ रही है। कुछ हस्तियां समारोह में जाने की तैयारी में हैं। इस बात पर बहस छिड़ गई है कि ये हस्तियां मतदान की जगह पुरस्कार समारोह को तरजीह दे रही हैं।
विज्ञापन


सोहा ने बताया कि "लेकिन 24 अप्रैल को मुंबई में मतदान के दिन मैं यहां मुंबई में हूं। अप्रैल में मुझे बहुत से अन्य आमंत्रण भी मिले हैं। मुझे आईफा का आमंत्रण भी मिल चुका है, लेकिन मैं कहीं नहीं जा रही क्योंकि मतदान मेरी प्राथमिकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कई फिल्मी हस्तियों ने नागरिकों से मतदान करने की अपील की है। ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, शाहिद कपूर, विद्या बालन, फरहान अख्तर आईफा में शरीक होने वाले हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed