फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Shilpa Shetty dances to Sri Lankan song shared video on Instagram

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने गीता कपूर संग श्रीलंकाई गाने पर किया डांस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Sat, 25 Sep 2021 06:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 25 Sep 2021 06:16 PM IST
सार

  • शिल्पा शेट्टी ने श्रीलंकाई गीत पर किया डांस
  • गीता कपूर ने दिया अभिनेत्री का साथ
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

विज्ञापन
Social Media: Shilpa Shetty dances to Sri Lankan song shared video on Instagram
शिल्पा शेट्टी- गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों सभी की पसंद बना हिट श्रीलंकाई गीत मानिके मगे हिते पर थिरकती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने डांस का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रसंशकों के साथ साझा किया। इस वीडियो में शिल्पा के साथ सुपर डांसर चैप्टर 4 की जज गीता कपूर भी डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

वीडियो में गुलाबी रंग का लहंगा पहनीं शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान  गीता और शिल्पा के ना सिर्फ स्टेप्स के जैसे थे, बल्कि दोनों के चेहरे के भाव भी एक जैसे ही थे। वीडियो के अंत में डांस पूरा करते ही अभिनेत्री खिलखिलाकर हंसती दिखाई दीं। शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- "इसे हम 'स्टुपेंडोफैंटाबुलसली फैंटास्मैगोरिकली मैजिकल' कहते हैं!"

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

इस बीच शिल्पा ने डांस रियलिटी शो के सेट पर बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ जट यमला पगला दीवाना पर भी डांस किया। अभिनेत्री हेमा मालिनी शो के आने वाले एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी ने धारण किया नया रूप।”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

अपने शो के अलावा, शिल्पा बीते दिनों अपने पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के चलते भी काफी सुर्खियों में रहीं थीं। दरअसल, अभिनेत्री के पति को 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उसका प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद हाल ही में जमानत मिलने के बाद राज करीब 2 महीने बाद जेल से बाहर आ चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed